script

निकाय चुनाव में अजब संयोग, एक ही वार्ड में चुने गए 4 पार्षद !

locationसीकरPublished: Nov 21, 2019 11:39:03 am

Rajasthan Local Body Election : नगर निकाय चुनावों ( Sikar Nagar Parishad ) में जनता ने कई प्रत्याशियों के चेहरों से मुखोटे उतार दिए। साथ ही मतदाता का भी पता लगा कि वे किस तरफ गए। चुनावों की मतगणना के दौरान कई रोचक परिणाम देखने को मिले।

निकाय चुनाव में अजब संयोग, एक ही वार्ड में चुने गए 4 पार्षद !

निकाय चुनाव में अजब संयोग, एक ही वार्ड में चुने गए 4 पार्षद !

सीकर.

Rajasthan Local Body Election : नगर निकाय चुनावों ( sikar nagar parishad ) में जनता ने कई प्रत्याशियों के चेहरों से मुखोटे उतार दिए। साथ ही मतदाता का भी पता लगा कि वे किस तरफ गए। चुनावों की मतगणना के दौरान कई रोचक परिणाम देखने को मिले। चुनाव में नोटा ने अपना पूरा प्रभाव दिखाया। नोटा को 847 वोट मिले। प्रत्याशियों के मतों और जीत से भी ज्यादा वोट मिले। हैरानी की बात है कि कई वाडऱ्ों में निर्दलीयों को एक तो कहीं पर दो और तीन वोट ही मिल सके। जबकि उनके परिवार में ही दर्जनों सदस्य मौजूद है। ऐसे में प्रत्याशी खुद का ही वोट ले सके।


वार्ड 8 और 17 में 2 निर्दलीयों को मिले सिर्फ स्वयं के वोट
वार्ड नंबर 5 में रूकसाना को 3 तो नोटा को 7 वोट, वार्ड 8 में संदीप तंवर को 1 तो नोटा को 10 वोट, वार्ड नंबर 10 में निर्दलीय परवीन को 14 तो नोटा को दस वोट, वार्ड 11 में इशरत को 9 तो नोटा को 10 वोट, वार्ड नंबर 12 में निर्दलीय सुनीता को 17 तो नोटा को 11 वोट, वार्ड 14 में तसलीम को 5, इकबाल को 4, नदीम को 2 तो नोटा को 5 वोट मिले, वार्ड 15 में खुर्शीदा बानो को 3 तो नोटा को 14, वार्ड 16 में समीर नारू को 11 तो नोटा को 3 वोट, वार्ड 17 में इसहाक गौरी को 5, जाकिर को 2, रेहान को 1 तो नोटा को 2 वोट, वार्ड 18 में अफसाना को 15 तो नोटा को 14, वार्ड 20 में द्वारका सेन को 11, बजरंग लाल को 15 तो नोटा को 13, वार्ड 23 में राकेश को 4 तो नोटा को 8, वार्ड 35 में आरीफ को 8, शमीम को 7 तो नोटा को 14, वार्ड नंबर 38 में शबीना को 8 नोटा को 18 वोट, वार्ड 39 में शाहीन बानो को 8, समीरा बानो को 9 तो नोटा को 10, वार्ड 47 में रेणू पाराशर केा 10 तो नोटा को 11, वार्ड 48 में राजकुमार नायक को 15 तो नोटा को 6, वार्ड 49 में सावित्री देवी को 17 तो नोटा को 10, वार्ड 50 में रामनिरंजन सैनी को 10 तो नोटा को 5, वार्ड 62 अशद खत्री को 6 तो नोटा को 6 वोट, वार्ड 63 को शाकिर चौहान केा 3 तो नोटा को 6 व वार्ड 65 में मोहसीन चौहान को 4 तो नोटा को 5 वोट मिले।

यह भी पढ़ें

इस डर के कारण जीत के बाद शपथ नहीं ले पाए कांग्रेस के पार्षद, इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा


वार्ड 37 में चार पार्षद!
नगर निकाय चुनावों में अजब संयोग देखने को मिला है। वार्ड 37 को इस बार चार पार्षद मिले हैं। दरअसल वार्ड के रहने वाले चार निवासी अलग-अलग वाडऱ्ों से पार्षद जीते है। वार्ड 35 से मोहम्मद यूनुस बिसायती, 36 से साबिर बिसायती, 37 से अब्दुल रज्जाक पंवार, वार्ड 65 से इकबाल चौहान पार्षद चुने गए है। चारों ही वार्ड 37 के रहने वाले है। रौचक बात है कि कांग्रेस ने 36 वार्डों में जीत दर्ज कराई है और वार्ड नंबर 36 की सीट भी कांग्रेस के ही साबिर बिसायती ने जीती है।


किसी ने 8 को पछाड़ा तो कहीं नहीं मिली ललकार
वार्ड नंबर 31 में सबसे ज्यादा 9 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। इसमें सात निर्दलीयों ने अपना भविष्य अजमाया। वहीं वार्ड 37 में केवल एक ही प्रत्याशी था। यहां पर अब्दुल रज्जाक पंवार निर्विरोध जीत गए। 13 वार्डों में केवल दो प्रत्याशियों के बीच में ही सीधा मुकाबला रहा। वार्ड नंबर 22, 24, 26, 27, 28, 32, 34, 40, 42, 43, 44, 51, 55 में केवल दो ही प्रत्याशी रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो