scriptशंभू ने सुनी पुकार, खाली नहीं गया वार! | sikar...now raining | Patrika News

शंभू ने सुनी पुकार, खाली नहीं गया वार!

locationसीकरPublished: Aug 09, 2021 06:03:44 pm

Submitted by:

Gaurav

मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ लाइन के हिमालय की तरफ खिसकने से आगामी दिनो में भी पश्चिमी हवाओं का असर रहेगा।

शंभू ने सुनी पुकार, खाली नहीं गया वार!

शंभू ने सुनी पुकार, खाली नहीं गया वार!

sikar…now raining

-सावन के सोमवार को इन्द्रदेव की मेहरबानी
-सोमवार शाम पलटा मौसम, सीकर में हुई बारिश
सीकर. मध्य प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर होने के कारण सोमवार शाम को शेखावाटी(shekhawati) में मौसम का मिजाज बदल गया। छह दिन से लगातार गायब हुए बादल अचानक छाए और हवाओं की दिशा बदलने के साथ ही सीकर में बारिश का दौर शुरू हो गया। इधर मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ लाइन के हिमालय की तरफ खिसकने से आगामी दिनो में पश्चिमी हवाओं का असर रहेगा। सीकर में सोमवार सुबह मौसम साफ रहा ओर हवाओं की दिशा बदलने के कारण दिन में गर्मी रही। दोपहर में तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान में एक डिग्री का इजाफा हुआ। दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और पिछले पांच दिन से चल रही हवाओं की दिशा बदल गई। ठंडी हवाएं चलने से मौसम खुशगवार हो गया और बारिश के आसार बने। कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान में 24.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया।
आगे क्या
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक आर.एस. शर्मा के अनुसार10 से 17 अगस्त के दौरान प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर मौसम शुष्क रहने व पूर्वी राजस्थान में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। जहां आगामी दिनों में पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच जाएगा । वहीं पूर्वी राजस्थान में भी तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। विभाग के अनुसार गर्मी का यह दौर 10 से 12 दिन तक जारी रह सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो