script…तो क्या इस बार मन खुश कर देगा मानसून, समय से पहले शुरू हो जाएगी ‘छई छपाक’ | ... so this time the monsoon will make the mind happy | Patrika News

…तो क्या इस बार मन खुश कर देगा मानसून, समय से पहले शुरू हो जाएगी ‘छई छपाक’

locationसीकरPublished: Apr 02, 2021 06:44:37 pm

Submitted by:

Gaurav

… so this time the monsoon will make the mind happy
मार्च माह के आखिर में पारा में एकाएक बढ़ोतरी ने तेज गर्मी से लोगों को परेशान तो जरूर किया है लेकिन साथ ही आगे के लिए अच्छे संकेत दिए हैं। माना जा रहा है कि इस बार मानसून जमकर बरस लोगों को खुश कर देगा।

...तो क्या इस बार मन खुश कर देगा मानसून, समय से पहले शुरू हो जाएगी ‘छई छपाक’

…तो क्या इस बार मन खुश कर देगा मानसून, समय से पहले शुरू हो जाएगी ‘छई छपाक’

… so this time the monsoon will make the mind happy
– फिलहाल चार दिन मेहरबानी: तेज गर्मी से चार दिन तक मिलेगी कुछ राहत
– बादलों के कारण तापमान में आ रही है गिरावट
सीकर. पिछले कई दिनों से दर्ज हो रहा बढ़ा हुआ तापमान (temperature) अच्छी खबर लेकर आया है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस बार मानसून जमकर बरसेगा और समय से पहले ही लोगों को खुश कर देगा।

अच्छे मानसून का संकेत
पिछले कई दिन से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने से अच्छे मानसून के संकेत मिल रहे हैं। वहीं रात का तापमान कम होने के कारण फसलों की कटाई में सुविधा हो रही है। जिस तरह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही उस लिहाज से उद्यानिकी फसलों की बुवाई भी प्रभावित होगी।

फिलहाल… चार दिन मेहरबां!
अप्रेल माह के दो दिन में मौसम (weather) का मिजाज कुछ नरम रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो आने वाले चार दिन तक बादलों के कारण तेज गर्मी से कुछ राहत रहेगी। इसके बाद तापमान तेजी से बढ़ेगा। सीकर में बीती रात नमी ज्यादा होने के कारण पिछले बरसों की तुलना में न्यूनतम तापमान शुक्रवार को दिन चढऩे के साथ बढ़ी गर्मी दोपहर में परवान पर रही। तापमान बढने से गर्मी का अहसास हुआ। दोपहर में दक्षिणी हवाएं 2.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार चली। न्यूनतम तापमान बढऩे से लोग चैन की नींद नहीं ले पा रहे हैं। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र पर अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 09 डिग्री दर्ज किया गया। सीकर में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री, पिलानी में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और चूरू में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री रहा।
्अभी तो…हल्की बारिश भी संभावित
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक आरएस शर्मा ने बताया कि फिलहाल प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर तापमान 40 डिग्री से नीचे है। आगामी दो-तीन दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। 5- 6 अप्रेल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, नागौर, जोधपुर, बीकानेर, हनुमानगढ़, गंगानगर व चूरू जिलों में प्रभाव देखने को मिलेगा। 5 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर बीकानेर संभाग में धूल भरी तेज हवाएं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की चलने की सम्भावना है। 6 अप्रैल को जोधपुर व बीकानेर संभाग के जिलों में तेज अंधड़ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा चलने व मेघगर्जन के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो