सीकर

राजस्थान में सांख्यिकी विभाग ने पीसीसी चीफ के क्षेत्र में कर दी बड़ी गलती

संशोधित सूची के अनुसार कांग्रेस के मुस्तफा कुरैशी सबसे अमीर प्रत्याशी

सीकरJan 24, 2021 / 07:09 pm

Ajay

डायवर्ट रहेंगे रूट, इन रास्तों पर जानें से बचें

निकाय चुनाव
लक्ष्मणगढ़. निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की ओर से नामांकन के समय दाखिल हलफनामे में वर्णित संपत्ति के विवरण को जारी करने में लक्ष्मणगढ़ के सांख्यिकी विभाग ने बड़ी चूक कर दी तथा गलत आंकड़े जारी कर दिए। जारी आंकड़ों में प्रत्याशियों की संपत्ति गलत प्रदर्शित कर दी। विभाग के आंकड़ों के आधार पर समाचार प्रकाशित होने पर प्रत्याशियों ने इसकी शिकायत निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से की। इस पर उन्होंने आंकड़ों को दुरुस्त किया। संशोधिक किए गए आंकड़ों के अनुसार वार्ड 5 के कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद मुस्तफा कुरैशी सबसे अमीर प्रत्याशी है। मुस्तफा की कुल संपत्ति एक करोड़ 22 लाख 50 हजार रुपऐ है। कांग्रेस के ही वार्ड 24 से प्रत्याशी पवन कुमार की संपत्ति 93 लाख 62 हजार सत्तर रुपऐ है। वार्ड 12 के कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष जोशी की कुल संपत्ति 91 लाख 55 हजार रुपऐ है। वार्ड 25 के कांग्रेस प्रत्याशी पवन कुमार बूंटोलिया की संपत्ति 36 लाख 74 हजार दो सौ बीस रुपऐ है।

विकास के नाम पर कांग्रेस ने किया है धोखा, भाजपा बनाएगी बोर्ड- पूर्व विधायक
लोसल. 28 जनवरी को होने वाले पालिका चुनावों को तैयार भाजपा ने कमर कसते हुए वार्डो में अपने प्रत्याशियों के समर्थन में नुक्कड़ सभााएं कर वोट देने की अपील की। वार्ड संख्या 1 में भंवरी देवी, वार्ड संख्या 23 में दीपक वर्मा, वार्ड संख्या 22 में मधुलता अशोक शास्त्री, वार्ड संख्या 34 में महेन्द्र कुमावत, वार्ड संख्या 25 में प्रिती ऋषि कालिका, वार्ड संख्या 26 में अरूणा शर्मा, वार्ड संख्या 9 में डॉ. सुमन कुमावत के समर्थन में आयोजित चुनावी नुक्कड़ सभाओं के दौरान धोद के पूर्व विधायक गोरधन वर्मा, चुनाव प्रभारी पंकज जोशी, रणवीर सिंह टाटनवा, पूर्व पालिकाध्यक्ष बिजारिणयां, मंडलध्यक्ष बंशीधर शर्मा आदि वक्ताओं ने कहा कि कस्बे के जनता कांग्रेस को जड़ से उखाडऩे का मन बना चुकी है। जनता ने तय कर लिया है कि इस बार फिर से भाजपा का बोर्ड बनायेंगे। कांग्रेस की गहलोत सरकार की तरह ही लोसल में कांग्रेस की सरकार ने पिछले पंाच साल में आम जनता को परेशानियों के अलावा कुछ नहीं दिया।

लोसल को बनाएंगे विकास मॉडल: मोरदिया
कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में नुक्कड़ सभा
लोसल. निकाय चुनावों को लेकर युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव महेश मोरदिया ने कस्बे में 28 जनवरी को होने वाले पालिका चुनावों को लेकर कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में वार्डो में जाकर नुक्कड़ सभाएं कर वोट मांगे। वार्ड संख्या 24 में मुक्ता देवी, वार्ड संख्या 10 में ममता देवी, वार्ड संख्या 19 में गौरीशंकर मनीषा शर्मा, वार्ड संख्या 5 में प्रियंका कुमावत के समर्थन में मोरदिया सहित कांग्रेस के पदाधिकारियों ने नुक्कड़ सभाओं के दौरान कहा विकास कार्यो के बलबूते कांग्रेस नगरपालिका लोसल में फिर से सत्ता में लोटेगी। कांग्रेस का बोर्ड बनेगा तो पीड़ीत व शोषित वर्ग का आवाज का बुलंद करने का काम होगा। धोद विधायक मोरदिया ने लोसल कस्बे में विकास कार्यो को लेकर शपथ ले रखी है कि किसी भी हालात में कस्बे को पीछे नही रहने देगें। कांग्रेस की सरकार आने के बाद दो सालों में लोसल के निवर्तमान पालिकाध्यक्ष ने विधायक मोरदिया साथ मिलकर कस्बे में विकास कार्य करवाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। इस दौरान कुमावत ने अपने कार्यकाल के दौरान करवाये गये विकास कार्यो को गिनवाते हुए कहा कि कस्बे में धोद विधायक के मार्गदर्शन से प्रत्येक वार्ड में सीसी सड़के बनवाना, 16 हाईमास्ट लाइटे लगवाना, गंदे पानी की निकासी नहीं होने की समस्या का समाधान करना, वार्ड 6 में सामुदायिक भवन बनवाना, प्रत्येक विद्युत पोल पर एलईडी लाइटें लगवाना, पेजयल की समुचित व्यवस्था के लिए ट्यूबवेलें बनवाने सहित करीब 100 करोड़ रूपयों की लागत से कस्बे में विकास कार्य करवाये गये है। लोसल को जिले में विकास मॉडल बनवाने के लिए कस्बे की जनता विकास के नाम पर वोट करते हुए पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस का बोर्ड बनेगा।

Home / Sikar / राजस्थान में सांख्यिकी विभाग ने पीसीसी चीफ के क्षेत्र में कर दी बड़ी गलती

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.