scriptराजस्थान के इस गांव में मिला दूसरे देश का विशालकाय पक्षी, लोगों में मचा हड़कंप | Strange bird found in injured condition at rajasthan fatehpur | Patrika News

राजस्थान के इस गांव में मिला दूसरे देश का विशालकाय पक्षी, लोगों में मचा हड़कंप

locationसीकरPublished: Jan 16, 2020 04:35:52 pm

Submitted by:

Naveen

राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर ग्रामीण इलाके में बुधवार को एक खेत में अजीबोगरीब पक्षी देखकर सभी चौंक गए। जानकारी के अनुसार रघुनाथपुरा बस स्टैंड के पास बंद पड़े नोहरे में विशालकाय पक्षी घायल अवस्था में मिला।

राजस्थान के इस गांव में मिला दूसरे देश का विशालकाय पक्षी, लोगों में मचा हडक़ंप

राजस्थान के इस गांव में मिला दूसरे देश का विशालकाय पक्षी, लोगों में मचा हडक़ंप

सीकर।
राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर ग्रामीण इलाके में बुधवार को एक खेत में अजीब पक्षी देखकर सभी चौंक गए। जानकारी के अनुसार रघुनाथपुरा बस स्टैंड के पास बंद पड़े नोहरे में विशालकाय पक्षी घायल अवस्था में मिला। बाद में उसका इलाज करवाया गया। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को नोहरे का मालिक धर्मेंद्र किसी काम से अपने नोहरे में गया हुआ था। वहां विशालकाय पक्षी बैठे देखा। उसके पंखों से खून निकल रहा था। वह घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। अपने साथी मनफूल, सुनील, मुकेश जमील को बुलाकर विशालकाय पक्षी को गाड़ी से वन विभाग के मुख्यालय लेकर गए।

फ्लैट में महिला डॉक्टर के साथ पकड़े गए BCMO का वीडियो वायरल, पत्नी ने दोनों को जमकर पीटा

जहां पर घायल पक्षी का उपचार किया गया। पक्षी के पंख फैलाए गए तो लगभग सात फीट चौड़े थे। बड़े-बड़े पंजे, बड़ी चोंच का बाज जैसा नजर आने वाला पक्षी पहले कभी नहीं देखा गया। डॉक्टरों का कहना था कि यह पक्षी दूसरे देश से लंबा सफर तय करके भटक कर यहां आ गया होगा।

कोटा-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन अब सीकर-झुंझुनूं-लुहारू होकर हिसार तक चलेगी, 12 घंटे में तय करेगी सफर


पहली बार देखा ऐसा पक्षी
ग्रामीणों का कहना था कि गांव में पहली बार इस तरह का पक्षी देखा गया है। खेत में जब इसे पहली बार देखा तो सभी चौंक गए। हालांकि बाद में वन विभाग की टीम ने पक्षी को लेकर जानकारी दी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो