swarnim bharat : स्वर्णिम भारत अभियान के तहत महाशिवरात्रि पर प्लास्टिक मुक्त होगा पूजन
swarnim bharat: राजस्थान पत्रिका के स्वर्णिम भारत अभियान की मुहिम अब मंदिर तक पहुंच गई है। महाशिवरात्रि के बीच शिव मंदिरों में अभिषेक के साथ लोगों ने स्वच्छता और प्लास्टिक बंद का संकल्प लेना शुरू कर दिया है।
सीकर.
swarnim bharat: राजस्थान पत्रिका के स्वर्णिम भारत अभियान की मुहिम अब मंदिर तक पहुंच गई है। महाशिवरात्रि के बीच शिव मंदिरों में अभिषेक के साथ लोगों ने स्वच्छता और प्लास्टिक बंद का संकल्प लेना शुरू कर दिया है। इसकी शुरूआत मंगलवार को चांद पोल गेट के बाहर गोविंद देव मंदिर स्थित एकादश रुद्र महादेव मंदिर से हुई। जहां लोगों ने भगवान शिव का अभिषेक कर स्वर्णिम भारत का संकल्प लिया। शिवरात्रि पर प्लास्टिक मुक्त पूजन करने और कराने की घोषणा भी की। इस दौरान बाल किशन जोशी, रामावतार कलावटिया, विक्रम जोशी, लक्ष्मीकांत जोशी, राजा वर्मा, रामस्वरूप शर्मा, बाल किशन चोटिया, अशोक गुप्ता व रामरतन कुमावत सहित कई लोग मौजूद रहे। इसी तरह फतेहपुर की बुधगिरी मढी में चल रही भागवत कथा में भी कथा सुनने आये हजारों श्रद्धालुओं ने मंगलवार को स्वर्णिम भारत का संकल्प लिया।
बालेश्वर महादेव में आज अभिषेक
भगवान शिव के अभिषेक के साथ पत्रिका के स्वर्णिम भारत अभियान का संकल्प बुधवार को नीमकाथाना के बालेश्वर महादेव मंदिर में लिया जायेगा। जहां जल व दूध अभिषेक के साथ भगवान शिव के साक्ष्य में लोग प्लास्टिक मुक्त स्वर्णिम भारत के लिए साल में 70 घंटे देने का संकल्प लेंगे। इसी तरह फतेहपुर की बुधगिरी मढ़ी में भी अभिषेक का कार्यक्रम होगा।
पत्रिका से जुड़ मनायें स्वर्णिम शिवरात्रि
पत्रिका के स्वर्णिम भारत अभियान से जुड़कर आप भी स्वर्णिम शिवरात्रि अभियान का हिस्सा बन सकते हैं। अपने आस पास के लोगों के साथ शिव मंदिर में अभिषेक कर स्वर्णिम भारत के लिए 70 घंटे देने का संकल्प लेकर एक फोटो हमें भिजवाएं।
अब पाइए अपने शहर ( Sikar News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज