scriptशेखावाटी में सर्दी ने तोड़ा रेकॉर्ड, आज 3.7 डिग्री बदला पारा | temperature drop in shekhawati | Patrika News

शेखावाटी में सर्दी ने तोड़ा रेकॉर्ड, आज 3.7 डिग्री बदला पारा

locationसीकरPublished: Oct 31, 2021 11:13:40 am

Submitted by:

Sachin

शेखावाटी में सर्दी का फिर नया रेकॉर्ड बन गया है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद चली सर्द हवाओं से अंचल का न्यूनतम तापमान शनिवार को पांच डिग्री तक पहुंच गया।

सीकर. शेखावाटी में सर्दी का फिर नया रेकॉर्ड बन गया है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद चली सर्द हवाओं से अंचल का न्यूनतम तापमान शनिवार को पांच डिग्री तक पहुंच गया। जो अक्टूबर माह में पिछले कई सालों में सबसे कम रहा। अचानक गिरे तापमान से सर्दी भी यकायक बढ़ गई। हालांकि रविवार को नम हवाओं में कमी से तापमान 3.7 डिग्री बढ़कर 8.7 डिग्री दर्ज हुआ। पर सुबह की सर्दी ने रविवार को भी लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर रखा। फतेहपुर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया।

92 फीसदी तक पहुंची नमी
हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी से अंचल की हवा में नमी की मात्रा बढ़ गई है। जो 92 प्रतिशत तक पहुंच गई है। मौसम विशेषज्ञ ओमप्रकाश कालश ने बताया कि हिमालय के तराई क्षेत्र में बर्फबारी के बाद चल रही हवाओं के कारण अचानक सर्दी बढ़ी है।

पारे में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट का किस पर क्या असर
खेती : अक्टूबर माह की शुरुआत में बारिश के कारण तापमान में गिरावट आनी शुरू हुई थी। 15 अक्टूबर के बाद अब तक न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री और अधिकतम में तीन डिग्री की गिरावट आ गई है। किसानों ने बताया कि सर्दी जल्द शुरू होने से अब घना कोहरा छाएगा। जिसका असर रबी फसलों पर पड़ेगा। इससे रबी का बेहतर उत्पादन मिलने की आस है।

स्वास्थ्य : तेज सर्दी में वायरस खत्म होने की संभावना जताई जा रही है। मौसमी बीमारियों से निजात मिल सकती है। हालांकि सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़ेंगे। तेज सर्दी के दौरान अस्थमा व ब्लड प्रेशर के मरीजों के अलावा बुजुर्गों को विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। तेज सर्दी में हार्ट अटैक व स्ट्रॉक का खतरा बढ़ जाता है।

अक्टूबर माह का सबसे कम न्यूनतम तापमान

2009-12.5
2010-11

2011-12.5
2012-8.7

2013-10
2014-10.8

2015-10.6
2016-9.2

2017-10.8
2018-09

2019-11.6
2020- 6.9

2021-05
(तापमान डि.से. में)


एक्सपर्ट व्यू
23 और 24 अक्टूबर को प्रदेश के उत्तरी भागों में हल्की बारिश दर्ज की गई थी। जिससे तापमान में करीब तीन डिग्री से ज्यादा गिरावट आई है।
– डॉ केसी वर्मा, प्रभारी मौसम, फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र फतेहपुर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो