scriptफतेहपुर में अचानक 6 डिग्री गिरकर न्यूनतम स्तर पर पहुंचा पारा, बढ़ी सर्दी | temperature drop in shekhawati | Patrika News

फतेहपुर में अचानक 6 डिग्री गिरकर न्यूनतम स्तर पर पहुंचा पारा, बढ़ी सर्दी

locationसीकरPublished: Nov 22, 2021 12:05:25 pm

Submitted by:

Sachin

राजस्थान के शेखावाटी इलाके में सोमवार को सर्दी ने फिर अचानक तेजी पकड़ ली। अंचल के फतेहपुर इलाके में न्यूनतम तापमान अचानक करीब छह डिग्री गिरकर सीजन के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया।

फतेहपुर में अचानक 6 डिग्री गिरकर न्यूनतम स्तर पर पहुंचा पारा, बढ़ी सर्दी

फतेहपुर में अचानक 6 डिग्री गिरकर न्यूनतम स्तर पर पहुंचा पारा, बढ़ी सर्दी

सीकर. राजस्थान के शेखावाटी इलाके में सोमवार को सर्दी ने फिर अचानक तेजी पकड़ ली। अंचल के फतेहपुर इलाके में न्यूनतम तापमान अचानक करीब छह डिग्री गिरकर सीजन के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। जो फतेहपुर के कृषि अनुसंधान केंद्र में 2.3 डिग्री दर्ज हुआ। इससे पहले 17 नवंबर को तापमान 2.8 डिग्री के साथ सीजन के न्यूनतम स्तर पर था। जिसका रेकॉर्ड सोमवार को टूट गया। तापमान में अचानक गिरावट आने की वजह पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होना है। जिससे मौसम साफ होने के साथ तापमान में गिरावट शुरू हो गई है।

बादल बढ़ा रहे थे तापमान, अब होगी गिरावट
अंचल में तापमान में अचानक कमी की वजह मौसम साफ होना है। इससे पहले पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुई बादलवाही की वजह से तीन दिन तक अंचल में बादल घिरे हुए थे। जिसकी वजह से तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज हो रही थी। लेकिन, सोमवार को मौसम साफ होने के साथ ही पारा अचानक जमाव बिंदु की ओर गोता लगा गया। जिससे सर्दी का असर बढ़ा हुआ रहा।

ग्रामीण इलाकों में छाया कोहरा
तीन दिन सूरज की आंख मिचोली के बाद खुले मौसम के बीच सोमवार को भी अंचल के कई इलाके अल सुबह कोहरे से ढके दिखे। खासतौर पर ग्रामीण व कृषि इलाकों में कोहरे का घनापन ज्यादा रहा। हालांकि दिन चढऩे के साथ धूप खिलने के बाद मौसम बिल्कुल साफ हो गया।

गिरेगा तापमान, खिले किसानों के चेहरे
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शेखावाटी में तापमान में गिरावट का दौर अब आगे भी जारी रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने पर मौसम अब आगे भी साफ रहने के आसार है। जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट रहेगी। संभव है कि इस महीने के अंत तक तापमान दो से तीन डिग्री तक ओर गिर सकता है। इधर, प्रदेश के कई इलाकों में मावठ के बाद तापमान में गिरावट से किसानों के चेहरे खिल गए है। उन्हें फसलों में अच्छा फायदा होने की उम्मीद जग उठी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो