scriptशेखावाटी में गिरा तापमान, 28 बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड | temperature drop in shekhawati | Patrika News

शेखावाटी में गिरा तापमान, 28 बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड

locationसीकरPublished: Nov 26, 2021 11:49:29 am

Submitted by:

Sachin

शेखावाटी में मौसम नए नए रंग दिखा रहा है। तापमान में उतार चढ़ाव के साथ सर्दी का असर भी कम ज्यादा हो रहा है।

शेखावाटी में हल्का सा लुढ़का तापमान, 28 बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड

शेखावाटी में हल्का सा लुढ़का तापमान, 28 बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड

सीकर. शेखावाटी में मौसम नए नए रंग दिखा रहा है। तापमान में उतार चढ़ाव के साथ सर्दी का असर भी कम ज्यादा हो रहा है। फतेहपुर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान में चार डिग्री के उछाल के बाद आज फिर .8 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। (temperature drop in shekhawati) जो फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र में 6.2 डिग्री दर्ज हुआ। इस बीच अंचल में सुबह कोहरा भी छाया रहा। जिसका असर ग्रामीण इलाकों में ज्यादा रहा। जहां दृश्यता भी प्रभावित रही। हालांकि दिन चढऩे के साथ खिली धूप के साथ मौसम साफ होना शुरू हो गया। इधर, मौसम विभाग के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभी की वजह से तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। 28 नवंबर बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने पर प्रदेश के तापमान में तेजी से कमी दर्ज होने की संभावना है। जिससे एक बार फिर कड़ाके की सर्दी का दौर देखने को मिल सकता है।


पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ा तापमान
तापमान में बढ़त की वजह फिलहाल आंशिक बादल छाए रहना है। जो पश्चिमी विक्षोभ का असर है। स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ, एक ऊपरी हवा की ट्रफ के रूप में जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ रही है और ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम को प्रभावित कर रही है। जिसकी वजह से राजस्थान और हरियाणा पर एक हल्का चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन गया है। रिपोर्ट के अनुसरा पश्चिमी विक्षोभ 27 नवंबर तक क्षेत्र से चला जाएगा। इसके बाद 28 नवंबर से न्यूनतम तापमान फिर से गिरना शुरू हो जाएगा।

साफ रहेगा मौसम, सुबह शाम बढ़ेगी सर्दी
मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक शेखावाटी सहित प्रदेशभर में मौसम साफ ही रहने का अनुमान है। कोई नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय नहीं होने से आगामी दिनों में भी धूप खिलेगी। जिससे दिन का मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि मौसम में नमी व तापमान में गिरावट से सुबह व शाम सर्दी बढ़ी रहेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो