scriptशेखावाटी में गिरा तापमान, आगे ऐसा रहेगा मौसम | temperature drop in shekhawati | Patrika News

शेखावाटी में गिरा तापमान, आगे ऐसा रहेगा मौसम

locationसीकरPublished: Jan 24, 2022 10:50:20 am

Submitted by:

Sachin

राजस्थान के शेखावाटी इलाके में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है।

शेखावाटी में गिरा तापमान, आगे ऐसा रहेगा मौसम

शेखावाटी में गिरा तापमान, आगे ऐसा रहेगा मौसम

सीकर. राजस्थान के शेखावाटी इलाके में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। बरसात के बाद सोमवार को बादल भी पूरी तरह छंटने से धूप भी खुलकर खिल गई। जिसका असर तापमान व आमजन दोनों पर दिखा। तापमान में करीब पांच डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। वहीं, आमजन ने धूप से थोड़ी राहत महसूस की। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार मौसम साफ होने से अब अंचल में अब तापमान में गिरावट होगी। जिससे सर्दी का असर बना रहेगा। इस दौरान कुछ इलाकों में कोहरा भी छा सकता है।

4.4 डिग्री पहुंचा पारा
मौसम साफ होते ही शेखावाटी में तापमान गिरना शुरू हो गया है। अंचल के फतेहपुर कस्बे में सोमवार को न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री दर्ज हुआ। जो रविवार के मुकाबले करीब पांच डिग्री कम रहा। सुबह कई इलाकों में हल्का कोहरा भी छाया रहा। हालांकि बाद में दिन चढऩे व धूप खिलने के साथ धुंध छंट गई। तापमान में गिरावट के बावजूद भी धूप में तेजी होने से आमजन को कुछ राहत मिली है।


ये कहता है मौसम विभाग
मौसम विभाग के अनुसार जनवरी में अब किसी नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रीय होने के आसार नहीं है। ऐसे में मौसम अब शुष्क ही बना रहेगा। जिसमें तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है। स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान, मध्य प्रदेश के कई हिस्सों और गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में बेमौसम बारिश हुई है। पश्चिमी विक्षोभ की एक श्रृंखला ने राजस्थान पर चक्रवाती परिसंचरण और निम्न दबाव के क्षेत्र को प्रेरित किया है। हवा की दिशा उत्तर पश्चिम से दक्षिण पश्चिम में बदल गई। अरब सागर से आने वाली आद्र्र और अपेक्षाकृत गर्म हवाओं के कारण बादल छा गए हैं, जिससे उपरोक्त राज्यों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ दूर हो गया है, और कम दबाव का क्षेत्र भी पूर्व की ओर बढ़ रहा है। राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों के कई हिस्सों में बर्फीली ठंडी हवाओं का सामान्य पैटर्न फिर से शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटों में राजस्थान के न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। जनवरी के अंत तक किसी भी महत्वपूर्ण पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की उम्मीद नहीं है। इसलिए उत्तर और उत्तर-पश्चिम से ठंडी और शुष्क हवाएँ जारी रहेंगी। जिससे उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। उम्मीद नहीं है कि शीत लहर की वापसी होगी। लेकिन सर्दियां निश्चित रूप से वापस आएंगी और एक या एक सप्ताह तक और बनी रहेंगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो