सीकरPublished: Dec 25, 2021 10:16:42 am
Sachin Mathur
राजस्थान के शेखावाटी में न्यूनतम तापमान फिर लुढ़क गया। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र में शनिवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज हुआ।
सीकर. राजस्थान के शेखावाटी में न्यूनतम तापमान फिर लुढ़क गया। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र में शनिवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज हुआ। जो शुक्रवार के मुकाबले 2.1 डिग्री कम रहा। वहीं, मौसम में 99 फीसदी आद्रता से सर्दी का असर भी हल्का बढ़ा नजर आया। बादलों की वजह से धूप भी खुलकर नहीं खिली। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय रहेंगे। जिससे अंचल में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इससे तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी। वहीं, शीतलहर से भी बचाव होगा। उत्तरी भारत में इस दौरान कई जगह हल्की बरसात भी हो सकती है।