scriptTemperature reached 2.7 degree in sikar | शेखावाटी में जमाव बिंदू की ओर लुढ़का पारा, अब मावठ से गिरेगा तापमान | Patrika News

शेखावाटी में जमाव बिंदू की ओर लुढ़का पारा, अब मावठ से गिरेगा तापमान

locationसीकरPublished: Nov 17, 2021 09:22:33 am

Submitted by:

Sachin Mathur

राजस्थान के शेखावाटी में सर्दी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। अंचल के फतेहपुर में बुधवार को भी न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू की ओर लुढ़क गया।

शेखावाटी में जमाव बिंदू की ओर लुढ़का पारा, अब मावठ से गिरेगा तापमान
शेखावाटी में जमाव बिंदू की ओर लुढ़का पारा, अब मावठ से गिरेगा तापमान

सीकर. राजस्थान के शेखावाटी में सर्दी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। अंचल के फतेहपुर में बुधवार को भी न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू की ओर लुढ़क गया। जो फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र में 2.7 डिग्री तक दर्ज हुआ। उतरी हवाओं के साथ गिरे तापमान से अंचल में अचानक बढ़ी सर्दी ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। लोगों की दिनचर्या व स्वास्थ्य दोनों पर इसका असर देखने को मिल रहा है। इधर, मौसम विभाग ने प्रदेश के पूर्वी भागों में मावठ की संभावना भी जाहिर की है। जो गुरुवार से देखने को मिल सकती है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.