scriptफतेहपुर में तापमान तीन डिग्री , सर्दी का सितम जारी | Temperature reached 3.4 degree in fatehpur | Patrika News

फतेहपुर में तापमान तीन डिग्री , सर्दी का सितम जारी

locationसीकरPublished: Nov 30, 2020 09:13:50 am

Submitted by:

Sachin

राजस्थान के शेखावाटी इलाके में सर्दी का असर सोमवार को भी कायम है।

फतेहपुर में तापमान तीन डिग्री , सर्दी का सितम जारी

फतेहपुर में तापमान तीन डिग्री , सर्दी का सितम जारी

सीकर. राजस्थान के शेखावाटी इलाके में सर्दी का असर सोमवार को भी कायम है। हालांकि आज फतेहपुर में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी हुई है। लेकिन, अब भी यह 3.4 डिग्री पर ही पहुंचा। (Temperature reached 3.4 degree in fatehpur) जिससे सर्दी में कोई खास कमी महसूस नहीं हुई। हालांकि मौसम साफ होने व धूप खिलने से जरूर सर्दी के तेवर थोड़े ढीले हुए हैं। पर इससे पहले अंचल के कई इलाकों में कोहरे का असर आज भी देखा गया। जिससे दृश्यता में कमी महसूस हुई। ओस से फसलों में भी नमी रही। सर्दी से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े व अलाव जैसे जतन भी करते दिखे।

चक्रवाती दबाव घटने से गिरेगा तापमान
इधर, मौसम विभाग के अनुसार अंचल में तापमान में गिरावट का दौर जारी रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हिमालय के तराई इलाके में बर्फबारी के बाद अब पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पडऩे लगा है। आगामी दिनो में स्थानीय स्तर पर चक्रवाती दबाव नहीं होने की वजह से बादल नहीं छाएंगे। ऐसे में मौसम साफ रहने के साथ संभवत: रात के तापमान में गिरावट आएगी। जो आने वाले कुछ दिनों में जमाव बिन्दू तक भी पहुंच सकता है।

सुबह शाम सर्दी तेज, अधिकतम तापमान 26 डिग्री
तापमान में गिरावट के चलते अंचल में सुबह व शाम की सर्दी काफी बढ़ गई है। लोगों की दिनचर्या सुबह देर तक रजाई में रहने और शाम को जल्द रजाई में दुबकने की हो गई है। तीन दिन से बादल नहीं होने व अच्छी धूप खिलने से दिन में जरूर सर्दी से राहत मिल रही है। अच्छी धूप खिलने से अधिकतम तापमान भी 26 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

सर्दी से होगा फसलों को फायदा
बादलवाही व बढ़ते तापमान के बीच एकबारगी बढ़ी किसानों की चिंताएं भी एक बार कम हो गई है। किसानों का कहना है कि तापमान में गिरावट व तेज सर्दी का दौर जारी रहा तो रबी की फसलों को फायदा होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो