scriptदेश में सबसे ठंडा रहा सीकर, तापमान में 3.2 | Temperature reached 3 degree in sikar | Patrika News

देश में सबसे ठंडा रहा सीकर, तापमान में 3.2

locationसीकरPublished: Feb 09, 2021 10:28:37 am

Submitted by:

Sachin

राजस्थान के सीकर जिले में ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही। मंगलवार को भी अंचल के फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री दर्ज हुआ।

देश में सबसे ठंडा रहा सीकर, तापमान में 3.2

देश में सबसे ठंडा रहा सीकर, तापमान में 3.2

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही। मंगलवार को भी अंचल के फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री दर्ज हुआ। जिसके चलते सुबह तेज सर्दी का अहसास कायम रहा। इधर, स्काई मेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार सीकर शहर सोमवार को देश के मैदानी भागों में सबसे ठंडा शहर रहा। इस सूची में चूरू शहर दसवें स्थान पर रहा। मौसम विभाग के अनुसार सर्दी का असर दो दिन तक रहेगा। इसके बाद हवाओं की रफ्तार थमने व तापमान में उछाल के साथ सर्दी से राहत मिलेगी।

सीकर सबसे ठंडा
अंचल में सुबह शाम की सर्दी में कमी नजर नहीं आ रही। फतेहपुर के कृषि अनुसंधान केंद्र में न्यूनतम तापमान अब भी सामान्य से नीचे व जमाव बिंदू के आसपास बना हुआ है। जिससे सर्दी का सितम कायम है। अंचल में सर्दी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को देश के सबसे ठंडे मैदान इलाकों में सीकर शहर सबसे ठंडा रहा। अव्वल दस ठंडे मैदानी स्थानों में शेखावाटी का चूरू जिला दसवें नम्बर पर शामिल रहा।

धूप में तेजी से सुबह शाम की सर्दी
शेखावाटी में मौसम साफ रहने से दिन में धूप में तेजी रहने लगी है। इससे सर्दी का असर सूर्योदय के पहले व बाद यानी सुबह व शाम को ही ज्यादा रहता है। तेज धूप के चलते दिन में तो गर्म कपड़ों की जरुरत भी कम हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले समय में यदि कोई पश्चिम विक्षोभ या मौसमी चक्र नहीं बनेगा तो मौसम इसी तरह साफ रहकर गर्मी की तरफ ही बढ़ेगा।

फसलों को चेंपा का डर
मौसम के शुष्क रहने और दिन के तापमान में बढ़ोतरी को देखते हुए किसानों को अब सिंचाई की जरुरत होगी। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम को देखते हुए फसलों की आवश्यकतानुसार किसानों को सिंचाई करनी होगी। वहीं, आने वाले समय में मौसम में खुश्की तथा तापमान में वृद्धि होने के कारण सरसों की फसल पर चैंपा (एफिड) का प्रकोप दिखाई दे सकता है। ऐसे में किसानों को फसलों को लेकर पूरा एहतियात बरतना पड़ेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो