सीकर

राजस्थान में यहां अचानक छह डिग्री गिरा तापमान , बढ़ी ठंड

राजस्थान के शेखावाटी इलाके में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। अंचल में न्यूनतम तापमान दो दिन में अचानक करीब छह डिग्री गिर गया।

सीकरOct 20, 2020 / 05:09 pm

Sachin

राजस्थान में यहां अचानक छह डिग्री गिरा तापमान , बढ़ी ठंड

सीकर. राजस्थान के शेखावाटी इलाके में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। अंचल में न्यूनतम तापमान दो दिन में अचानक करीब छह डिग्री गिर गया। (Temperatures suddenly drop six degrees in Shekhawati) जिससे गर्मी गायब होने के साथ सर्दी का अहसास शुरू हो गया। सोमवार व मंगलवार के तापमान में ही करीब चार डिग्री के अंतर से मंगलवार को सुबह जल्दी उठे लोगों को गर्म कपड़े तक पहनने पड़ गए। सोमवार को न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री था, जो मंगलवार को लुढ़ककर 12 डिग्री पहुंच गया। तापमान में गिरावट से जहां सुबह शाम की ठंड बढ़ गई है। वहीं, लोगों की दिनचर्या भी बदल गई है। देर तक सूरज निकलने से लोगों के उठने का समय बदल गया है। दिन छोटे होने के साथ अंधरा भी जल्दी छाने लगा है।

चक्रवाती बरसात का असर
शेखावाटी अंचल में तापमान में आए इस बदलाव की वजह अरब सागर के चक्रवात के असर से प्रदेश में कई जगह हुई बारिश को माना जा रहा है। जिसके असर से ही शेखावाटी में ठंड का असर दिखने लगा है। सूरज की तपिश भी धीमी होने के साथ सुबह शाम की सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग की मानें तो तापमान में गिरावट का दौर रुक रुककर अब लगातार जारी रहेगा।

पांच दिन शुष्क रहेगा मौमस
इधर, शेखावाटी में तीन दिन से रह रहकर छाए बादल भी किसानों को डरा रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बरसात की कोई आशंका नहीं जताई है। मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार अगले पांच दिन में मौसम शुष्क रहेगा।

दो दिन में गिरा छह डिग्री तापमान
बात तापमान की करें तो शेखावाटी में दो दिन में करीब छह डिग्री का अंतर आया है। सीकर के फतेहपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरने के बाद 15.8 डिग्री दर्ज हुआ। जो मंगलवार को ओर लुढ़ककर 12 डिग्री तक पहुंच गया।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.