script

तुलसी के अंगना पहुंचे ठाकुरजी

locationसीकरPublished: Nov 09, 2019 06:21:05 pm

देवउठनी एकादशी घर और मंदिरों में तुलसी विवाह का आयोजन हुआ। इसमें वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच भगवान सालाग्राम और तुलसी विवाह के बंधन में बंधे।

तुलसी के अंगना पहुंचे ठाकुरजी

तुलसी के अंगना पहुंचे ठाकुरजी

सीकर. देवउठनी एकादशी पर सीजन के पहले और अबूझ सावे पर शुक्रवार को शादियों की जबरदस्त धूम रही। जिलेभर में गली- मोहल्लों से लेकर बाजार तक मेेंं बैंड-बाजों की गूंज रही। जहां तहां लोग नाचते-झूमते नजर आए। आसमां भी रंग बिरंगी आतिशबाजी से सराबोर रहा। इससे पहले लोग दिनभर शादी की तैयारियों में जुटे रहे। कपड़े, मिठाई, पटाखे, बर्तन, फूल और साफा शेरवानी की दुकान पर दिनभर लोगों की भीड़ जुटी रही। उधर, घर और मंदिरों में तुलसी विवाह का आयोजन हुआ। इसमें वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच भगवान सालाग्राम और तुलसी विवाह के बंधन में बंधे। इस दौरान भक्तों ने भगवान सालिग्राम के विवाह की खुशी मनाई।
ठाकुरजी की बारात में जमकर नाचे बाराती
देवउठनी एकादशी पर विभिन्न मंदिरों में तुलसी विवाह का आयोजन हुआ। श्रीकल्याण मंदिर से सज धज कर दुल्हा बनेे ठाकुर जी की भव्य बारात निकाली गई। जो दो नम्बर डिस्पेंसरी के पास रामावत सदन पहुंची। यहां मंत्रोच्चारण के बीच श्रीजी का विवाह हुआ। इस दौरान महंत विष्णु प्रसाद शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
मूंडरू. देव प्रबोधिनी एकादशी पर तुलसी संग शालिग्रामजी की अनूठी शादी का आयोजन हुआ। इस विवाह में बारात डाबर का बालाजी मंदिर परिसर से मूंडरू आई। इस विवाह में किसी तरह का दहेज नहीं लिया गया। इस विवाह का आयोजन पंडित महेंद्र जोशी व कैलाश शर्मा के सानिध्य में हुआ। बाराती पूर्व प्रधान भागीरथ मल यादव ने बताया कि शादियों में फिजूलखर्ची रोकने व दहेज नहीं लेने की मुहिम के तहत तुलसी शालिगराम विवाह का आयोजन किया गया। इस विवाह के लिए पंडित राकेश शर्मा, पूर्व प्रधान भागीरथ यादव, शिक्षक रामदयाल, मुक्ति लाल सैनी सहित करीब चालीस आदमी शालिग्राम की प्रतिमा को लेकर बारात के रूप में नया कुआं मूंडरू आए। हलवाई कानाराम सैनी ने कन्या पक्ष से पिता की भूमिका अदा करते हुए वर पक्ष के लोगों का स्वागत किया। 11 तुलसी पौधों का सामूहिक विवाह करवाया।

ट्रेंडिंग वीडियो