चारा लाने के समय मारा झपट्टा
ऊंट ने मालिक पर हमला चारे के लिए खोलने के दौरान किया। सदर थानाधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक काशी का बास निवासी सीताराम बलाई था। जो मंगलवार को सुबह 6 बजे चारा लाने के लिए ऊंट को गाड़ी से जोडऩे के लिए उसे खोलने गया था। यहां उसने जैसे ही ऊंट की रस्सी खोली तो वह बिदक गया। उसने सीताराम पर हमला करते हुए उसकी गर्दन अपने मुंह में जकड़ ली। इस पर सीताराम ने संघर्ष करते हुए एक बार खुद को छुड़ा लिया। लेकिन, इस दौरान वह नीचे गिर गया तो ऊंट ने फिर उसकी गर्दन को जबड़े मेंं दबा लिया। उसकी चीख सुनकर परिजन मौके पर दौड़ कर पहुंचे। फिर उसे ऊंट के चंगुल से निकालकर तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन, तब तक सीताराम ने दम तोड़ चुका था। जिसे अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू की।
खेती बाड़ी करता था मृतक
31 वर्षीय मृतक सीताराम खेतीबाड़ी का काम करता था। जिसके लिए वह ऊंट गाड़ी का उपयोग करता था। लंबे समय से ऊंट उसके साथ ही था। जिसने ही उसकी जान ले ली। मामले में सीताराम के भाई बनवारीलाल ने सदर थाने में हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से ऊंट को खेत में अलग से बांध कर रखा गया है।