scriptछात्रा से दुष्कर्म का आरोपी व्याख्याता पांच साल से गायब, अब विभाग ने छीना पद | The lecturer disappeared after raping a student | Patrika News

छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी व्याख्याता पांच साल से गायब, अब विभाग ने छीना पद

locationसीकरPublished: Mar 03, 2021 06:54:20 pm

Submitted by:

Sachin

राजस्थान के सीकर जिले के ग्रामीण इलाके की सरकारी स्कूल में चार साल पहले छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी व्याख्याता के खिलाफ शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है।

छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी व्याख्याता पांच साल से गायब, अब विभाग ने छीना पद

छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी व्याख्याता पांच साल से गायब, अब विभाग ने छीना पद

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले के ग्रामीण इलाके की सरकारी स्कूल में चार साल पहले छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी व्याख्याता के खिलाफ शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने आरोपी व्याख्याता की नौकरी से हटा दिया है। जिसका नोटिस व्याख्याता के घर के बाहर भी चस्पा कर दिया गया है। शिक्षक घटना के बाद से अनुपस्थित चल रहा था।

घटना के बाद से भूमिगत
सीकर के ग्रामीण इलाके की राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के राजनीति विज्ञान के व्याख्याता के खिलाफ 2016 में छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया था। जिसमें ग्रामीणों ने व्याख्याता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। स्कूल के बाहर ही धरना प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने उसके निलंबन व कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। मार्च 2016 में शिक्षा विभाग ने व्याख्याता को स्कूल से निलंबित कर मुख्यालय निदेशक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड बीकानेर कर दिया था। आदेश की पालना में स्कूल के प्रधानाचार्य ने भी व्याख्याता को स्कूल से बीकानेर के लिए कार्यमुक्त कर दिया था। लेकिन, इसके बाद से व्याख्याता ने शिक्षा निदेशालय में उपस्थिति ही दर्ज नहीं करवाई। वह लगातार अनुपस्थित रहा। जिसके चलते शिक्षा विभाग ने आरोपी व्याख्याता को बार बार नोटिस जारी किए। लेकिन, फिर भी वह उपस्थित नहीं हुआ। इसी बीच पुलिस ने आरोपी व्याख्याता के खिलाफ वर्ष 2019 में कोर्ट में चालान पेश किया। जिसके बाद से गिरफ्तारी के लिए पुलिस भी आरोपी व्याख्याता की तलाश में जुटी हुई है। लेकिन, वह अब भी पकड़ से दूर है।


2018 से चस्पा हुए नोटिस

शिक्षा विभाग के पत्रों के बाद भी व्याख्याता के निदेशालय में उपस्थित नहीं होने पर 2018 में शिक्षा विभाग की ओर से आरोपी व्याख्याता के निवास के बाहर निलंबन व कार्यमुक्ति के आदेश की कॉपी चस्पा की गई थी। उसके उपरांत भी आरोपी व्याख्याता ने कार्यालय में उपस्थिति दर्ज नहीं करवाई, ना ही कोई प्रत्युत्तर प्रस्तुत किया। लगातार पत्र व्यवहार व नोटिस के बाद भी जवाब नहीं मिलने पर शिक्षा विभाग ने दुष्कर्म के आरोपी व्याख्याता की सेवाएं ही समाप्त कर दी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो