घर में घुसकर की थी फायरिंग
अजीतगढ़ सरपंच संतोष देवी के बेटे सुनील अग्रवाल (40) पर पांच अप्रेल की शाम को नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग की थी। उस दौरान वार्ड 17 में निर्माणाधीन अपने मकान में बैठा था। सुनील के पास उस दौरान कस्बे के शंकर, रामनिवास व हेमराज आदि भी बैठे हुए थे। इसी दौरान आठ नकाबपोश वहां पहुंचे। इनमें से छह जने सरपंच के निर्माणाधीन मकान के अंदर गए। इनमें तीन युवकों ने सुनील अग्रवाल पर पिस्टल तान दी। बाद में तीनों ने एक-एक फायर कर दिया। जिसमें पैरों पर गोली लगने से वह घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर सुनील के परिचितों ने उनका मुकाबला करने का प्रयास किया। उन्होंने आरोपियों पर पत्थर भी फैंके, लेकिन आरोपी वहां से भाग गए।
50 मीटर दूर खड़ी की बाइक, चौमूं रोड पर भागे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी बाइक पर सवार होकर आए थे। जिन्होंने मुंह नकाब से ढक रखा था। मकान से करीब 50 मीटर दूरी पर ही उन्होंने बाइक खड़ी की थी। इसके बाद सीधे घर में घुसकर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
मोबाइल की दुकान चलाता है सुनील
सुनील मोबाइल की दुकान चलाता है। जो मुख्य बस स्टैंड पर है। एक बेटे व बेटी का पिता पिता सुनील की छोटे भाई की पत्नी भी पंचायत समिति सदस्य है। सुनील खुद भी राजनीतिक व सामाजिक कार्यों में सक्रीय रहता है।