scriptVIDEO: मंगलसूत्र तोड़कर भागे बदमाश को महिला ने सरे बाजार जड़े तमाचे | The miscreant was beaten up by woman in sikar | Patrika News

VIDEO: मंगलसूत्र तोड़कर भागे बदमाश को महिला ने सरे बाजार जड़े तमाचे

locationसीकरPublished: Jun 23, 2021 05:51:42 pm

Submitted by:

Sachin

राजस्थान के सीकर शहर में चांदपोल दरवाजे के पास बुधवार दोपहर को एक महिला का मंगलसूत्र तोड़कर भागे आरोपी को दुकानदारों ने पीछा कर पकड़ लिया।

मंगलसूत्र तोड़कर भागे बदमाश को महिला ने सरे बाजार जड़े तमाचे, दुकानदारों ने दिखाई दिलेरी

मंगलसूत्र तोड़कर भागे बदमाश को महिला ने सरे बाजार जड़े तमाचे, दुकानदारों ने दिखाई दिलेरी

सीकर. राजस्थान के सीकर शहर में चांदपोल दरवाजे के पास बुधवार दोपहर को एक महिला का मंगलसूत्र तोड़कर भागे आरोपी को महिला ने दुकानदारों की मदद से पकड़ लिया। आरोपी शिव कॉलानी निवासी अकबर पुत्र हनीफ गौरी है। जो चांदपोल दरवाजे के पास बस का इंतजार कर रही नेतड़वास निवासी महिला संपति देवी का मंगलसूत्र तोड़कर भाग रहा था। इसी दौरान महिला के शोर मचाने पर नजदीकी दुकानदार बाहर निकल आए और दौड़कर आरोपी को पकड़ लिया। महिला ने इस दौरान आरोपी को जमकर तमाचे लगाए। पिटने के बाद लोगों ने उसे पास बिठा लिया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस आरोपी को पकड़कर पुलिस थाने ले गई। जहां उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

शादी की खरीदारी के लिए आई थी सीकर
पीडि़ता संपति देवी ने बताया कि वह नेतड़वास गांव की रहने वाली है। उसके भतीजे की शादी है। इसी शादी के सिलसिले में वह बुधवार को सीकर में खरीदारी के लिए आई थी। सामान खरीदकर वापस गांव जाने के लिए चांदपोल दरवाजे के पास बस आने का इंतजार कर रही थी। इसी बीच बदमाश पैदल आया और झपट्टा मारकर मंगलसूत्र तोड़ते हुए भाग गया। यह देख उसने जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसे सुन नजदीकी दुकानदार दुकानों से बाहर निकल आए और पीछा करते हुए आरोपी को दबोच लिया। महिला ने बताया कि मंगलसूत्र की कीमत करीब 32 हजार रुपए थी।

लोगों की लगी भीड़
घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आरोपी को पकड़कर नीचे जमीन पर बिठा लिया। इसके बाद इत्तेला कर पुलिस का इंतजार किया। कुछ देर में ही पुलिस आई और उसे साथ लेकर चली गई।

इनका कहना है:
दोपहर करीब सवा बजे चांदपोल गेट के पास महिला का मंगलसूत्र तोडऩे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो आरोपी अकबर को लोगों ने पकड़ रखा था। जिसे कोतवाली लाकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बलबीर, हेड कांस्टेबल, शहर कोतवाली, सीकर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो