नाला निर्माण कार्य से टूटी सड़क, श्रद्धालु हो रहे परेशानवार्ड 4 मुय दर्शन मार्ग का मामला
सीकर
Published: April 30, 2022 03:24:02 pm
सीकर/खाटूश्यामजी. नगरपालिका का नाला निर्माण अब लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। नाला निर्माण से अधिकतर वार्डों की सड़कें टूट गई है। वहीं नाले में घरों आदि के कनेक्शन नहीं होने से गंदा पानी भी मार्गों पर आ रहा है। वार्ड 4 मुय दर्शन मार्ग के हालात तो और भी ज्यादा खराब हैं। भीषण गर्मी से श्याम दर्शन मार्ग की टूटी सड़क पर पड़े अंगारे जैसे तपते कंकड़पत्थर पर भक्तों के नंगे पांव में शूल का काम कर रहे हैं। वहीं सड़क पर फैला घरों का गंदे पानी के बीच से भक्तों को गुजरने पर मजबूर होना पड़ रहा है। वार्ड के अशोक मिश्रा, मुकंद माटोलिया, सुल्तान सिंह आदि ने बताया कि नगरपालिका ने बगीची के रास्ते के नाला निर्माण के चलते तोड़ दिया, जिससे सडक़ पर गड्ढे हो गए और कंकड़पत्थर हो गए। भीषण गर्मी में भक्त नंगे पांव दर्शनार्थ आते हैं। उनके साथ छोटे बच्चे और बुजुर्ग होते हैं। वहीं नाले में अधिकतर घरों के कनेक्शन नहीं किए। ऐसे में मार्ग पर गंदा पानी भरा रहता है। पालिका द्वारा सुध नहीं लेने से यह भक्तों और वार्ड के लोगों के लिए मुसीबत और बढ़ती जा रही है।वार्ड पार्षद पुरुषोत्तम कुमावत ने बताया कि उक्त समस्या के समाधान को लेकर कई बार ईओ और चेयरमैन को बता चुका हूं मगर अभी तक समाधान नहीं हुआ। ईओ विशाल यादव ने बताया कि गंदे पानी की निकासी के लिए डाले गए नाले के बाकी बचे कनेक्शन तुरंत कर दिए जाएंगे। वहीं निर्माण के चलते टूटी सड़क़ को अति आवश्यक कार्य में लेते हुए शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें