script

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर प्रदेश सरकार के मंत्री ने दिया नसीहत वाला अजीबो गरीब बयान

locationसीकरPublished: Sep 09, 2018 12:59:26 pm

Submitted by:

Vinod Chauhan

सीकर. एक तरफ जहंा पूरो देश पेट्रोल और डीजल की बढ़ती दरों की आग में झुलस रहा है। दूसरी और प्रदेश सरकार के देव स्थान मंत्री उसी आग मेंं अजीबो गरीब तर्क की आहुतियां देते नजर आ रहे है।

sikar news

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर प्रदेश सरकार के मंत्री ने दिया नसीहत वाला अजीबो गरीब बयान

सीकर. एक तरफ जहंा पूरो देश पेट्रोल और डीजल की बढ़ती दरों की आग में झुलस रहा है। दूसरी और प्रदेश सरकार के देव स्थान मंत्री उसी आग मेंं अजीबो गरीब तर्क की आहुतियां देते नजर आ रहे है। सीकर के फतेहपुर में बिंदल कुलदेवी मंदिर में शिरकत करने आए देव स्थान मंत्री से जब पत्रकारों ने पेट्रोल- डीजल की कीमतों में वृद्धि पर सवाल पूछा तो उनका कहना था कि देश में इतना खर्च लग रहा है। बाढ़ आ रही है। चारों तरफ हजारों करोड़ रूपयें लग रहे है। पैसा तो चहिए ना? नसीहत के लहजे में कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम अन्र्तराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेलों के दामों पर निर्भर करते हैं। लेकिन जनता यह चीज तो समझती नहीं है कि कच्चे तेल की वजह से पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, तो वह अपना खर्चा कम कर दे। दूसरे देशों का उदाहरण देते हुए कहा कि विदेशों में राष्ट्रीय चरित्र ऐसा होता है कि उन्हें देश में किसी चीज की जरूरत होती है, तो उसकी खपत कम कर देते हैं। ’ रिणवां अपने बयानों के बाद विपक्ष समेत आमजन के आरोपों से घिर गए हैं।
कांग्रेस पर बोला हमला
प्रेसवार्ता में पेट्रोल-डीजल सरीखी जरूरी चीजों की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस की ओर से 10 सितंबर को प्रस्तावित भारत बंद और मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा के सवाल पर रिणवां ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि पेट्रोल के दाम यूपीए की सरकार में भी बढ़े थे। बल्कि, मौजूदा समय से भी चार रूपए ज्यादा तब बढ़े थे। ऐसे में उन्हें भी यह चीज समझनी चाहिए। गौरव यात्रा पर कांग्रेस की आलोचना पर उनका कहना था कि प्रदेश सरकार ने वास्तव में गौरव का कार्यक्रम किया है इसलिए गौरव यात्रा निकाली जा रही है। यहां भी अजीब तर्क देते हुए सवाल किया कि हम यदि एक कुआं भी बनाते हैं या मंदिर भी बनाते हैं तो उसका भी रात्रि जागरण और प्रसाद बांटकर गौरव मनाते हैं। तो यहां तो पूरे प्रदेश में 26 लाख लोगों के लिए मकान बनाने के साथ काफी विकास के काम हुए हैं, तो सरकार उसका गौरव क्यों ना मनाए? आगे बोले कि जो 50 साल मे काग्रेंस ने नही किया वो हमनें कर दिखाया है।
नरेन्द्र मोदी को बताया पुण्य का उदय
प्रेसवार्ता में रिणवां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी बोले। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को मां व मातृ भुमि के आलवा किसी चीज की परवाह नही है। उन्होंने कहा कि यदि उन लोगों (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी)पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाएंगे तो कहंा श्रेष्टी रहेगी। बोले, ये तो पुण्य उदय हुआ है कि भारत में इस तरीके के लोग शासन मे आये हैं। जैसे भी मां की इच्छा है वो हो जायेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो