सीकरPublished: Mar 22, 2023 10:11:56 pm
Sachin Mathur
सीकर. शहर में हिंदू नववर्ष पर बुधवार को विशाल भगवा वाहन रैली निकाली गई। भगवा साफा पहनकर हाथ में भगवा ध्वज लिए हजारों लोग रैली में शामिल हुए।
सीकर. शहर में हिंदू नववर्ष पर बुधवार को विशाल भगवा वाहन रैली निकाली गई। भगवा साफा पहनकर हाथ में भगवा ध्वज लिए हजारों लोग रैली में शामिल हुए। जो डीजे की धुन के साथ अबीर गुलाल उड़ाते व जयश्री राम के नारे लगाते हुए दुपहिया वाहनों, कार, जीप, ट्रेक्टर व रथ पर सवार रहे। भीड़ का आलम ये था कि रामलीला मैदान से रवाना हुई रैली करीब तीन किलोमीटर लंबी खिंचती चली गई। तीन घंटे घूमी यात्रा से एकबारगी पूरा शहर भगवामय नजर आने लगा। देवी- देवताओं की झांकी के साथ निकली रैली का जगह- जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। पुरुषों के साथ इस दौरान महिलाओं व बच्चों का उत्साह भी देखने लायक था। सैंकड़ों लोग तो रैली में पैदल ही शामिल हुए।