scriptजीणमाता को अर्पित की तिरंगे से सजी राखी | Tricolor-adorned Rakhi offered to Jeenmata | Patrika News

जीणमाता को अर्पित की तिरंगे से सजी राखी

locationसीकरPublished: Aug 13, 2022 02:08:46 pm

Submitted by:

Mukesh Kumawat

सीकर/जीणमाता. श्री अखिल भारतीय जीण माता सेवा संघ सूरत की सीकर शाखा ने आजादी के अमृत महोत्सव और रक्षाबंधन के पावन पर्व पर तिरंगे से सुसज्जित राखियां मां जीण और हर्ष भेरू को अर्पित की गई।

जीणमाता को अर्पित की तिरंगे से सजी राखी

जीणमाता को अर्पित की तिरंगे से सजी राखी

सीकर/जीणमाता. श्री अखिल भारतीय जीण माता सेवा संघ सूरत की सीकर शाखा ने आजादी के अमृत महोत्सव और रक्षाबंधन के पावन पर्व पर तिरंगे से सुसज्जित राखियां मां जीण और हर्ष भेरू को अर्पित की गई। शरद खण्डेलवाल ने बताया कि आज़ादी के अमृत महोत्सव और रक्षा बंधन के उपलक्ष पर ये राखियां ओमप्रकाश अग्रवाल, कमल अग्रवाल रूपा वालों की ओर से बनाई गई। राखी की परिधि लगभग 21 इंच और लम्बाई पट्टी सहित 7 फीट है। गोटा, पवित्रा, कांच ,मोली , मोती और भारतीय तिरंगे से राखी को सुसज्जित किया गया। राखी स्वयं मां जीण को सुअर्पित कर देश और तिरंगे की आन बान और शान की रक्षा हेतु प्रार्थना की गई। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जीण माता और हर्ष भेरू सगे भाई है। रक्षा बंधन के पावन पर्व पर मां जीण की ओर से उनके लाड़ले भाई हर्ष भैरू के लिए तिरंगे से सुसज्जित विशाल राखी भेजी गई। इस कार्यक्रम मे ओम प्रकाश अग्रवाल, पूर्णि देवी, कमल अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, हिमांशु खेतान की सक्रिय भूमिका रही।

एसडीएम ने स्वयं सहित अधिकारियों की लगाई ड्यूटी
नीमकाथाना. पशुओं में तेजी से फेल रहे लंपी वायरस की रोकथाम को लेकर जिला कलक्टर अविचल चतुर्वेदी के निर्देश पर उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार ने शुक्रवार को टीम गठित कर स्वयं सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की ग्राम पंचायतों में ड्यूटी लगाई है। एसडीएम ने बताया कि सभी अधिकारी शनिवार व रविवार को ग्राम पंचायतों में पहुंचकर पशुओं का सर्वे करेंगे तथा रिपोर्ट पेश करेंगे। निरीक्षण में एसडीएम बृजेश कुमार डाबला, बिहार, बिहारीपुर, श्यामपुरा, जीलो, स्यलोदड़ा, तहसीलदार दिनेश कुमार दीपावास, मोकलवास, टोडा, खादरा, महावा, तहसीलदार पाटन मुनेष कुमार रायपुर, पाटन, घासीपुरा, रामसिंहपुरा, लादीका बास डोकन न्यौराणा, नायब तहसीलदार जगदीश प्रसाद सिरोही, कुरबड़ा, गांवड़ी, हीरानगर, आगवाड़ी, भगेगा बीडओ नीमकाथाना कृष्ण मुरारी छलिया दयालका नांगल, नाथा की नांगल व तीनों मावंडा, बीडीओ पाटन राजूराम सैनी बेगा की नांगल, दलपतपुुरा, मोठूका, डूंगा की नांगल सहित डॉ रणजीत मेहरानियां, नायब तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, ब्लॉक आयुर्वेद अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा, डॉ गोपीराम कुमावत व ईओ सूर्यकांत शर्मा निर्धारित इलाको लगाई गई ड्यूटी के दौरान सर्वे करेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो