scriptसत्य ही शिव है, शिव ही सुंदर… | Truth is Shiva, Shiva is beautiful | Patrika News

सत्य ही शिव है, शिव ही सुंदर…

locationसीकरPublished: Aug 13, 2019 05:39:41 pm

Submitted by:

Gaurav

गणेश्वर, टपकेश्वर व बालेश्वर सहित अन्य शिव मंदिरों में भगवान भोले के जयकारे गूंजे।

sikar

सत्य ही शिव है, शिव ही सुंदर…

सीकर. जिले के तीर्थ धामों पर सावन के आखिरी सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गणेश्वर, टपकेश्वर व बालेश्वर सहित अन्य शिव मंदिरों में भगवान भोले के जयकारे गूंजे। श्रद्धालुओं ने पवित्र जल से स्नानकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। टपकेश्वर,गणेश्वर व बालेश्वर में आखिरी सोमवार को कई धार्मिक अनुष्ठान हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आक, धतूरा, बिल्व, दूर्वा, फल, फूल आदि से पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। उधर गणेश्वर में स्थित गालव गंगा तीर्थ धाम अंतिम सोमवार को हजारों की भीड़ रही। गौ मुख से निकले गर्म जल से स्नानकर शिव मंदिर में पूजा अर्चना। वहीं दान-पुण्य किया। तीर्थ धाम पर सुबह से शाम तक हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान किया। धाम पर श्रद्धालुओं की कतारे लगी रही। आधा दर्जन से अधिक महिलाएं गर्मी के कारण बेहोश होकर हो गई। जिनकों लोगों ने संभाला।
श्रीमाधोपुर. कस्बे में श्रद्धालुओं ने शिवजी के जलाभिषेक किया। हांसपुर ग्राम की छितरकावाली ढाणी में ठेकेदार राजेश सैनी के घर उज्जैन से आए पं. अनिल शास्त्री के सान्निध्य में 11 पंडितों ने उज्जैन से लाए नर्वदेश्वर शिवलिंग की पूजा अर्चना कर अभिषेक कराया गया। वही कस्बे के पिपलेश्वर महादेव, गोपीनाथजी, रघुनाथजी, स्वर्णकारेश्वर शिव मंदिर, अखाड़े स्थित शिव मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। फतेहपुर. अंतिम सोमवार होने के कारण सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लग गया। दूर दूर से लोगों ने जल लाकर भगवान शिव का अभिषेक किया। वहीं घरों में भी लोगों ने रूदाभिषेक करवाकर भोले को रिझाया। कस्बे में बुधगिरी मढ़ी, लक्ष्मीनाथ मंदिर, नानू भैंरू शिवालय, अमृतनाथ आश्रम, पंचमुखी बालाजी सहित कई मंदिरों में भगवान भोले का विशेष श्रृंगार किया गया। मण्डावा बस स्टैण्ड पर स्थित बालाजी मंदिर पर कावडिय़ों का स्वागत किया गया। खाटूश्यामजी. सावन के अंतिम सोमवार को मुख्य बाजार में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भक्तों ने भोले का दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना की गई।
सिरोही. तेतरवालो का बास में स्थित शिव मंदिर में शिव भगवान का जलाभिषेक किया गया। सोमवार को भंडारा हआ। कैरोट के पास पचलंगी रोड पर मोहनकाली मंदिर में कार्यक्रम हुए। रींगस. कस्बे के खाटू मोड़ स्थित श्रीसीताराम गौशाला शिव मंदिर में गौशाला शिव मंडल के 10 पदाधिकारियों ने परमानंदजी व मालेश्वर धाम से कांवड़ लाकर अर्पित की। मंडल पदाधिकारी ठेकेदार हंसराज कुमावत ने बताया कि सुबह ही मंदिर में शिव भक्तों ने आने का सिलसिला प्रारम्भ हो गया था। मठ मंदिर, आमली वाले बालाजी शिवालय, नगरपालिका शिवालय, बालेश्वर शिवालय आदि मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ देखने को मिली। खूड़. कस्बे के मठ के शिव मंदिर व करणपुरा के शिव मंदिर में भजन हुए। बानुड़ा, सामी,भगतपुरा गांवों में भी शिव मंदिरों में आयोजन हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो