6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये दो सगे भाई मिलकर करते थे धोखाधड़ी, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

सेना में भर्ती कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में दो जनों को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 12 Apr 2018, 6:01 PM IST

fraud criminal

बुहाना. सेना में भर्ती कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में दो जनों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों को कोर्ट में पेश करके एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। एएसआई सूरत ङ्क्षसह धनखड़ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित सिंघाना थाना के तहत आने वाले ढाणा गांव के छाजूराम एवं रणधीर सिंह है। आरोपित दोनों सगे भाई है। आरोपितों ने भूरीवास गांव के रणसिंह के पुत्र को सेना में भर्ती कराने के नाम पर साढे चार लाख रूपये लिए थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी लडक़े को सेना में भर्ती नहीं कराया गया। आरोपितों से कई बार मुलाकात करके पैसे वापस लौटाने को कहा लेकिन कोई सुनवाईनहीं हुई। भूरीवास के रणसिंह ने दोनों आरोपितों के खिलाफसेना में भर्ती कराने के नाम पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने अनुसंधान में दोनों आरोपितों को दोषी पाए जाने पर बुधवार को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड पर ले लिया गया।

#LIVE : सीकर में जोरदार बारिश, कहीं ओले तो कहीं तेज अंधड़, जानिए पूरे अंचल का मौसम अपडेट

मुरादपुर में पकड़ी सात पेटी अवैध शराब, मामला दर्ज
सिंघाना. आबकारी पुलिस ने अवैध शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सात पेटी अवैध शराब की जब्त की। वहीं आरोपी पुलिस को देखकर भाग गए। खेतड़ी आबकारी सीआई मोहनसिंह निर्वाण ने बताया कि सहायक आबकारी अधिकारी अरविंद प्रतापसिंह के नेतृत्व में आबकारी टीम मोहनसिंह निर्वाण, अमीलाल, प्रहलाद मीणा एवं रामस्वरूप ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुरादपुर गांव में दबिश देकर सात पेटी विभिन्न ब्राण्डों की अवैध शराब जब्त की। वहीं आरोपी उम्मेदसिंह जाट पुलिस को देखकर फरार हो गया। वहीं48 पव्वे अवैध शराब को जब्त किए तथा आरोपी बलबीर जाट भी मौके से फरार हो गया। आबकारी पुलिस ने उम्मेदसिंह व बलबीर जाट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।