जमीन से बेदखल करने की दी धमकी, पड़ौसी ने उठाया फायदा
महिला ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसके पति ने महेश कुमार कुमावत से करीब 7 साल पहले 54 हजार रुपए में जमीन खरीदी थी। जिसकी 47 हजार रुपए की राशि पति ने उसे दे दी थी। लेकिन, महेश ने पूरे प्लॉट पर कब्जा नहीं दिया। इसी दौरान महेश कुमार व उसके पड़ौसी श्योपाल का इसी संबंध में उसके घर आना- जाना शुरू हो गया। आरोप है कि मौका पाकर एक दिन महेश कुमार ने महिला को अकेली देखकर उसके साथ बलात्कार किया। जिसके बारे में किसी को भी बताने पर बेची गई जमीन के दस्तावेज उसके नाम नहीं होने का हवाला देते हुए उसे जमीन से बेदखल करने की धमकी दी। बाद में पड़ौसी श्योपाल भी डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। रिपोर्ट में बताया कि उसने दोनों से उसका पीछा छोडऩे की बात कही तो उन्होंने उससे रुपयों की मांग की। जो पूरी करने के लिए उसने अपनी बकरी भी दे दी। लेकिन इसके बाद भी वे नहीं माने। करीब छह साल तक दोनों उसका देह शोषण करते रहे।
पति के कहने पर मुकदमा दर्ज
महिला ने बताया कि 20 जून को भी श्योपाल ने घर में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती की कोशिश की। दोनों से पूरी तरह से परेशान होने पर शाम को जब उसका पति घर आया तो उसने सारी घटना उसे बताई। जिसके बाद भी महेश ने उसे व पति को घर आकर धमकी दी। पर पति के हिम्मत बंधाने पर वह पुलिस थाने पहुंची और दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया। आरोप है कि इसके बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते उसे एसपी को शिकायत देनी पड़ी।