scriptअपराध: महिलाओं के बाल कटने की खबर से फैली दहशत, फिर सामने आए दो नए मामले, आप भी जानिए आखिर क्या है सच्चाई… | two new case of hair cut of women in sikar | Patrika News

अपराध: महिलाओं के बाल कटने की खबर से फैली दहशत, फिर सामने आए दो नए मामले, आप भी जानिए आखिर क्या है सच्चाई…

locationकोटाPublished: Jul 09, 2017 10:09:00 am

Submitted by:

dinesh rathore

प्रदेश भर में महिलाओं ओर बाल कटने की तथाकथित घटनाओं की चर्चाओं ने लोगों की नींद उड़ा रखी है। ऐसी ही घटना शनिवार को सीकर के नाथावतपुरा व छोटीपुरां क्षेत्र में सामने आई है।

प्रदेश भर में महिलाओं ओर बाल कटने की तथाकथित घटनाओं की चर्चाओं ने लोगों की नींद उड़ा रखी है। ऐसी ही घटना शनिवार को सीकर के नाथावतपुरा व छोटीपुरां क्षेत्र में सामने आई है। इन घटनाओं के साथ ही लोगों में बाल काटने की ऐसी घटनाओं की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है। इससे लोगों में भय का माहौल है। हालांकि इन घटनाओं में कितनी सच्चाई है, इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन कई महिलाओं के बाल भी कटे हैं और ललाट पर निशान भी बने हैं। यही नहीं दहशत के मारे महिलाएं बेहोश तक हो जाती है। ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
Read also:

अब सीकर में भी सामने आया चोटी कटने का मामला, पेट पर छपा है त्रिशूल का निशान, पढें चौंका देने वाली खबर

लोग जता रहे अंदेशा

महिलाओं का कहना है कि पिछले कई दिन से ग्रामीण रात के समय एक परछाई को देखना बता रहे हैं। इसके साथ ही गांव में एनाउंसमेंट कर लोगों को जागने के लिए कहा जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि चार-पांच दिन पूर्व एक तांत्रिक गांव में आया था। जिसे गांव वालों ने सौ-सौ रुपए दिए थे। जिसने नहीं दिए उन्ही के घर पर ये घटनाएं हो रही हैं। 
अफवाह…?

मनोचिकित्सक डा. महेश चौधरी ने बताया कि किसी जिम्मेदारी से बचने या तनाव को दूर करने के लिए एेसा ढोंग करते हैं जो कि भ्रांतियों के कारण सच मान लिया जाता है। 
केस-01 

पुरां छोटी की 30 वर्षीय नंदू को शनिवार सुबह एसके अस्पताल में लाया गया। जहां नंदू के परिजन मनोहर ने बताया कि रात को नंदू एक परछाई नजर आने की बात कही। इस पर गांव में एनाउंसमेंट किया गया। बकौल परिजन सुबह घर का काम करने के दौरान नंदू बेहोश गई। परिजनो ने देखा तो नंदू के बाल कटे हुए थे। 
केस-02

नाथावतपुरा की आयना अद्र्धचेतन अवस्था में शनिवार दोपहर ट्रोमा यूनिट में आई। रोजमर्रा के काम के बाद आयना नहा कर आराम करने लेट गई। परिजनों के खेत से लौटने पर देखा तो उसके बाल कटे हुए थे। आयना को एसके अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाम को आयना अस्पताल से चली गई। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो