चाइनीज मांझे से दो बाइक सवारों के गले कटे, एक का बोलना मुश्किल
प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद चाइंनीज मांझा शहर में कहर बरपा रहा है। मांझे के कारण आए दिन शहर में हादसे हो रहे है।

सीकर. प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद चाइंनीज मांझा शहर में कहर बरपा रहा है। मांझे के कारण आए दिन शहर में हादसे हो रहे है। वाहन चालक चोटिल हो रहे है। इसके बावजूद लोग चाइनींज मांझा बेच रहे है और बच्चे खरीद भी रहे है। रामलीला मैदान स्थित गुरूद्वारे के सामने रविवार को बाइक सवार युवकों के आगे अचानक चाइनीज मांझा आ गया। मांझे से दोनों युवकों के गर्दन, हाथ व नाक कट गई। वहीं, बाइक अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तुरंत एसके अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। चिकित्सकों ने बताया कि दोनों के टांके लगाए है।
ये है मामला
जानकारी के अनुसार आरिफ (19) पु_ आमीन फतेहपुर रोड उमर मस्जिद के पास व फिरोज पु_ युसुफ निवासी गैस गोदाम के पास का रहने वाला है। वे दोनों बाइक से रामलीला मैदान की ओर जा रहे थे। रामलीला मैदान स्थित गुरूद्वारे के पास बाइक चलाते हुए पहुंचे तो अचानक चाइनींज मांझा सामने आ गया। मांझा फिरोज की गर्दन को चीरते हुए निकलने लगा। फिरोज मांझे को पकडऩे लगा तो हाथ की उंगली को चीरने लग गया। वह दर्द से चिल्लाने लग गया। तभी बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक सामने से आ रही कार से भिड गई। टक्कर लगते ही वे फिरोज आौर आरिफ सड़क पर गिर पड़े। आरिफ की नांक को मांझा चीरते हुए निकल गया। वे दोनों मांझे से लहुलुहान हो गए। सड़क पर गिरने से उनके काफी चोटें आई। वहां पर काफी लोगों क ी भीड जमा हो गई। दोनों को तम्काल अस्पताल ले जाया गया। फिरोजके गर्दन पर डॉक्टर ने ऑपरेशन कर टांके लगाए। सूचना मिलने पर दोनों के परिजन भ्भी पहुंच गए। दोनों को उपचार के बाद छुट्ट्टी दे दी गई। गले में गहरा कट लगने से फिरोज के बोलने में दिक्कत आ रही है।
अब पाइए अपने शहर ( Sikar News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज