scriptशहरी सरकारों के आज तय होंगे सियासी समीकरण, 11 बजे निकलेगी लॉटरी | Wards Reservation Lottery results today in sikar | Patrika News

शहरी सरकारों के आज तय होंगे सियासी समीकरण, 11 बजे निकलेगी लॉटरी

locationसीकरPublished: Sep 18, 2019 10:41:31 am

Submitted by:

Naveen

शहरी सरकार के सियासी समीकरण बुधवार को तय हो जाएंगे। सीकर नगर परिषद, खाटूश्यामजी व नीमकाथाना नगर पालिका के वार्डो के आरक्षण ( Ward Reservation Lottery in Sikar Today ) की लॉटरी बुधवार सुबह कलक्ट्रेट सभागार में निकाली जाएगी।

सीकर.

शहरी सरकार के सियासी समीकरण बुधवार को तय हो जाएंगे। सीकर नगर परिषद, खाटूश्यामजी व नीमकाथाना नगर पालिका के वार्डो के आरक्षण ( Ward Reservation Lottery in Sikar Today ) की लॉटरी बुधवार सुबह कलक्ट्रेट सभागार में निकाली जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। आगामी चुनावों के हिसाब से वार्ड विभिन्न वर्गो के लिए आरक्षित होंगे। पिछले कई दिनों से सियासी दिग्गजों को इस लॉटरी का इंतजार था। लॉटरी के बाद जहां कई मौजूदा पार्षदों को दूसरे वार्डो में जाना पड सकता है। वार्डो की संख्या के हिसाब से गणित पहले ही लग चुका है। अब शहरी सरकार में अध्यक्षों की लॉटरी भी जल्द होने की उम्मीद है।


सीकर की वर्तमान दलीय स्थिति
नगर परिषद में वर्तमान में 50 पार्षद है। इसमें कांग्रेस के 27, भाजपा के 17 व छह निर्दलीय पार्षद है। इसमें सभी निर्दलीय पार्षदों का कांग्रेस सभापति को समर्थन हासिल है।


यह रहेगा पूरा गणित: एक वार्ड को लेकर पेंच
सीकर नगर परिषद की वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर किए गए परिसीमन के बाद वार्डो की संख्या 50 से बढकऱ 65 हो गई। बढ़े हुए वार्डो के आधार पर इस बार अनुसूचित जाति वर्ग के लिए एक और पार्षद की संख्या बढ़ेगी। पहले इस वर्ग के लिए पांच वार्ड ही आरक्षित थे, जो अब बढकऱ छह हो जाएगी। अनुसूचित जनजाति के लिए एक नया वार्ड बना है। आबादी के हिसाब से निर्धारित मापदंडों की बात करें तो वार्ड संख्या 4, 7, 12, 58, 60 तथा 64 आरक्षित हो सकते हैं। एक वार्ड को लेकर अभी भी पेंच फंसा हुआ है। सूत्रों की माने तो न्यूनतम दस फीसदी आबादी होने पर ही वार्ड आरक्षित हो सकता है।


कहां कितने वार्ड
जिला पहले अब
सीकर 50 65
खाटूश्यामजी 19 20
नीमकाथाना 25 35
जिले का पूरा गणित
कुल नगर निकाय 10
कुल वार्ड 380
सामान्य 244
अन्य पिछड़ा वर्ग 78
अनुसूचित जनजाति 06
अनुसूचित जाति 52


सीकर
कुल वार्ड 65
अनुसूचित जाति 6
पुरुष 4
महिला 2
अनु. जनजाति 1
अ. पिछड़ा वर्ग 14
पुरूष 9
महिला 5
सामान्य 44
पुरुष 29
महिला 15


नीमकाथाना
कुल वार्ड 35
अनुसूचित जाति 6
पुरुष 4
महिला 2
अनु. जनजाति 2
अ. पिछड़ा वर्ग 7
पुरूष 5
महिला 2
सामान्य 20
पुरुष 13
महिला 7


खाटूश्यामजी
कुल वार्ड 20
अनुसूचित जाति 5
पुरुष 3
महिला 2
अनु. जनजाति 1
अ. पिछड़ा वर्ग 4
पुरूष 4
महिला 1
सामान्य 10
पुरुष 7
महिला 0

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो