उसने दोनों हाथों की नसें काट ली और नीचे कूदने लगा। उसे नीचे कूदते हुए देखकर गांव के लोग इक_े हो गए। इसके बाद लोग भी गढ़ के ऊपर चढ़ गए। लोगों ने धोद पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर सीकर से ग्रामीण डीएसपी कमल सिंह चौहान व धोद थानाधिकारी महेंद्र कुमार पहुंचे। युवक गढ़ की छत पर चढकऱ दोनों सिपाहियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़ा रहा। करीब दो घंटे तक वह नीचे कूदने की धमकी देता रहा। इसके बाद पुलिस अधिकारियों और ग्रामीणों के समझाइश के बाद उसे नीचे उतारा गया। उसे तुरंत धोद अस्पताल में लाया गया। घटना से पहले उसने वीडियो बनाकर वायरल कर दिए।
मैंने उसे बहुत चाहा, उसके लिए सब कुछ किया, ये मेरा आखिरी वीडियो है
युवक वीडियो में बोल रहा है कि उसकी पत्नी के फोन पर कई नंबर है, जिन पर घंटो तक बात हो रही थी। कई सालों से मैं उसे समझा रहा था लेकिन, वह नहीं मानी। वह अगर किसी परेशानी में थी तो मुझे बताती। मैंने सोचा वह सुधर जाएगी। मैंने उसे बहुत चाहा, उसके लिए बहुत कुछ किया। मैं उसे बदनाम नहीं करना चाहता। यह मेरा आखिरी वीडियो है।