जब मालगाड़ी चल पड़ी तो घबराकर महिला पटरियों पर ही लेट गई। महिला के ऊपर से मालगाड़ी के 23 डिब्बे गुजर गए लेकिन, महिला के खरोंच तक नहीं आई। मालगाड़ी गुजर जाने के बाद लोगों ने महिला को संभाला। हुआ यूं कि नांगल निवासी 55 वर्षीय महिला माली देवी जयपुर जा रही थी। जीलो रेलवे स्टेशन पर सुबह सवा 11 बजे जयपुर के लिए टे्रन पकडऩी थी। देरी होने के कारण महिला दो नंबर टै्रक पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से निकलकर पटरी पार करने लगी। तभी मालगाड़ी चल पड़ी। महिला पटरियों पर ही लेट गई। मालगाड़ी गुजर जाने के बाद महिला की जान सुरक्षित बची।
कपड़े खरीदने जा रही थी महिला
जानकारी के अनुसार 24 जून को बेटी के भाते का कार्यक्रम है। जिसके लिए वह खरीदारी के लिए जयपुर जा रही थी। घटना के बाद मौके पर खासी भीड़ जमा हो गई।
महिला बोली- दूसरा जन्म मिला
मालगाड़ी के 23 डिब्बे ऊपर से गुजरने के बाद जब महिला जिंदा बची तो बोली- भगवान का शुक्र है, आज मुझे दूसरा जन्म मिला है। महिला माली देवी के पटरी पार करने से पहले भी दो अन्य महिलाओं ने पटरी पार की थी। जिसके बाद वह करने लगी तो मालगाड़ी चल पड़ी। महिला पटरियों पर सीधी लेट गई जिससे उसकी जान बच गई। ( shocking video )