scriptमनोज ओला पर फायरिंग के लिए बराल से लिए हथियार | Weapons from Baral for firing on Manoj Ola | Patrika News

मनोज ओला पर फायरिंग के लिए बराल से लिए हथियार

locationसीकरPublished: May 29, 2020 10:08:42 pm

Submitted by:

Vikram

सीकर. राजू ठेहट के गुर्गे मनोज ओला पर फायरिंग करने के लिए जयपुर में विधाधरनगर के एक माल में सुभाष बराल से हथियार लिए गए थे। उन्होंने मनेाज ओला को मार कर बदला लेने की बात सुभाष बराल को बताई थी। तब सुभाष बराल ने ही हथियार जयपुर में दिलाए थे। फरारी के दौरान सीताराम को पैसों की काफी परेशानी हुई।

Crime News of Nagaur

Crime News of Nagaur

सीकर. राजू ठेहट के गुर्गे मनोज ओला पर फायरिंग करने के लिए जयपुर में विधाधरनगर के एक माल में सुभाष बराल से हथियार लिए गए थे। उन्होंने मनेाज ओला को मार कर बदला लेने की बात सुभाष बराल को बताई थी। तब सुभाष बराल ने ही हथियार जयपुर में दिलाए थे। फरारी के दौरान सीताराम को पैसों की काफी परेशानी हुई। वह दोस्तों और रिश्तेदारों से उधार रुपए लेकर खर्चा चलाता था। उसके सभी साथी पहले ही पकड़े जा चुके थे। थानाधिकारी पवन चौबे ने बताया कि सीताराम से मनोज ओला पर फायरिंग के मामले में पूछताछ कर रहे है। वह काफी शातिर है। उसने जयपुर में माल से हथियार लेने की बात कहीं है। सीताराम पुत्र बजरंगलाल निवासी कल्याणपुरा लोसल को मनोज ओला पर फायरिंग के मामले में जयपुर से गिरफ्तार किया था। उस पर 10 हजार रुपए का इनाम था। सीताराम फायरिंग के बाद से ही फरार चल रहा था। आनंदपाल के सहयोगी बलबीर बानूडा की बीकानेर जेल में हत्या कर दी गई थी। हत्या में मनोज ओला का नाम भी सामने आया था। बलबीर बानूडा का बेटा सुभाष बानूडा और पवन बानूडा, नटवर और सीताराम दोस्त थे। उन्होंने बलबीर बानूडा की हत्या का बदला लेने की योजना बनाई। मनोज ओला आरके मेगा मार्ट पर शाम को बैठा हुआ था। तब अल्टो कार से सुभाष बानूडा, पवन बानूडा, नटवर, सीताराम व संदीप गए। वहां पर मनेाज ओला पर ताबडतोड फायरिंग कर दी। मनोज ओला को मरा हुआ समझ कर वे भाग गए। उसने नीमकाथाना, जयपुर के सोढाला, मानसरोवर, झोटवाडा के अलावा मुंबई में फरारी काटी। सीताराम अपने रिश्तेदारों से ही खर्चे के लिए रुपए मंगवाता था। वह छात्र बनकर किराए पर कमरा लेकर रहता था।

ट्रेंडिंग वीडियो