scriptराजस्थान में बदला मौसम, 9 जिलों में आंधी व बरसात की चेतावनी | Weather Alert: Bad weather in Rajasthan, storm and rain warning | Patrika News

राजस्थान में बदला मौसम, 9 जिलों में आंधी व बरसात की चेतावनी

locationसीकरPublished: Mar 31, 2020 05:54:37 pm

Submitted by:

Sachin

राजस्थान में एक बार फिर मौसम में बदलाव (Weather Change in Rajasthan) हो सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 9 जिलों में बुधवार को गरज के साथ बादल बरसने व आंधी की चेतावनी जारी की है।

मौसम अलर्ट: राजस्थान में बदला मौसम, 9 जिलों में आंधी व बरसात की चेतावनी

मौसम अलर्ट: राजस्थान में बदला मौसम, 9 जिलों में आंधी व बरसात की चेतावनी

सीकर. राजस्थान में एक बार फिर मौसम में बदलाव (Weather Change in Rajasthan) हो सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 9 जिलों में बुधवार को गरज के साथ बादल बरसने व आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इरान सहित आस-पास के क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण तंत्र के असर से बुधवार को प्रदेश में मौसम फिर बदलेगा। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को जयपुर, बीकानेर ओर भरतपुर संभाग में एक दो स्थानों पर बारिश (Rain) हो सकती है। विभाग की इस चेतावनी का असर शेखावाटी में शुरू भी हो गया है। सीकर, चूरू व झुंझुनूं के कई इलाकों में दोपहर बाद से बादल घिर आए। जिससे धूप गायब होने के साथ बरसात की संभावना बन गई है। विभाग के अनुसार मौसम के साथ तापमान में भी बदलाव होगा। आज के तापमान की बात करें तो फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र पर अधिकतम तापमान 33.2 व न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


इन जिलो मे बदलेगा मौसम


मौसम विभाग (Meteorological Department ) के अनुसार मार्च माह में आठ बार विक्षोभ आने से तापमान में उतार-चढाव का दौर रहा है। बुधवार को सीकर, चूरू, झुंझुनूं, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ, अलवर, दौसा भरतपुर जिले में मेघ गर्जना के साथ बरसात और 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है। इसके बाद गुरुवार से आगामी तीन दिन तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि रात को बादलों का दौर जारी रहने की संभावना है। चिकित्सकों की माने तो इससे एक बार सर्दी जुखाम से लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम में आ रहे व्यापक बदलाव के कारण फसलों का उत्पादन प्रभावित हो रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो