राजस्थान में यहां बदला मौसम का मिजाज, 17 घंटे में 5 डिग्री पारा धड़ाम, राहत के साथ आफत भी
जिले में बीती रात कई स्थानों पर बारिश और अंधड़ केबाद भले ही तापमान में गिरावट आई हो लेकिन बुधवार को दोपहर बाद तपन ने लोगों को हलकान कर दिया।

सीकर.
जिले में बीती रात कई स्थानों पर बारिश और अंधड़ केबाद भले ही तापमान में गिरावट आई हो लेकिन बुधवार को दोपहर बाद तपन ने लोगों को हलकान कर दिया। बादलों और उमस के बीच हवा नहीं चली लेकिन तपन बरकार रही। शहर में मौसम के तेवर फिर तीखे हो गए हैं। तपन के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकले। हवा थमने के कारण कूलर-पंखे बेअसर हो गए। हाल यह हो गया कि शहर के मुख्य मार्गों पर दमकल से पानी का छिडक़ाव किया गया। दोपहर बाद हवाओं का रुख बदला लेकिन गर्मी बरकरार रही। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा।
आधा घंटे में 35 मिमी पानी
नीमकाथाना/गणेश्वर. शहर सहित उपखंड क्षेत्र में मंगलवार देर रात को तेज अंधड़ के बाद आधा घंटे तेज बरसात हुई। 35 एमएम हुई बरसात के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली, मगर दिनभर उमस ने बेहाल कर दिया। गांवड़ी, चीपलाटा, गणेश्वर में भी आधा घंटे तेज बरसात हुई। थोई. कस्बे के वार्ड 11 में अंधड़ से नीम का पेड़ गिर गया जिससे हादसा होते होते बच गया। मोहित शर्मा ने बताया कि पेड़ के पास एक गाय बंध रही थी तथा महिला उसे चारा डालने आई थी।
17 घंटे में 5 डिग्री गिरा पारा
सीकर जिले में पिछले 17 घंटे में दिन के तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम पारा भी करीब चार डिग्री गिर गया है। बीती रात से बादल छाने के कारण नमी की मात्रा बढ़ी है। हवा की रफ्तार 4.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। अधिकतम तापमान भी फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र मंगलवार रात 8 मिमी बरसात हुई। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि हवाओं का रुख बदलने के साथ-साथ हवा रफ्तार में भी कमी आई है।
तपिश रात में फिर लौटी
दिन में होने वाली तपिश रात को वापस लौटती है। इसे लांॅग वेब रेडिएशन कहते हैं। हवा में धूल के कण की मात्रा ज्यादा बढऩे से यह रेडिएशन सही तरीके से नहीं हो पा रहा है। इस वजह से रात के तापमान में इजाफा हुआ है।
अब पाइए अपने शहर ( Sikar News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज