फतेहपुर में इस बीच न्यूनतम पारा मंगलवार को 0.01 डिग्री ही नीचे गिरा। सोमवार को जो तापमान 5.5 डिग्री दर्ज हुआ था, वह आज 5.4 डिग्री पर ठिठका रहा।
पश्चिमी विक्षोभ के अंतराल से ठहरा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार मौसम में बड़ा बदलाव नहीं होने का कारण दो पश्चिमी विक्षोभ के बीच बढ़ रहा अंतराल है। क्योंकि कोई भी महत्वपूर्ण पश्चिमी विक्षोभ एक सप्ताह से अधिक समय से पश्चिमी हिमालय तक नहीं पहुंचा है, ऐेसे में उत्तर पश्चिम से शुष्क और ठंडी हवाएं जारी है। जिससे तापमान एक अंक में बना हुआ है। स्काई मेट वीडियो रिपोर्ट के अनुसर दिसंबर के पहले सप्ताह तक पश्चिमी हिमालय के पास किसी पश्चिमी विक्षोभ की आशंका नहीं है। इसलिए मौसम साफ रहने के साथ उत्तर पश्चिमी शुष्क व ठंडी हवाएं जारी रहने से तापमान एक अंक में ही रहने की संभावना है।