scriptकांग्रेस की स्थापना कब हुई ? नेताजी का जवाब सुनकर हर कोई रह गया हैरान | When was congress established answer by Deputy Chairman council | Patrika News

कांग्रेस की स्थापना कब हुई ? नेताजी का जवाब सुनकर हर कोई रह गया हैरान

locationसीकरPublished: Nov 15, 2019 12:47:15 pm

Submitted by:

Naveen

Rajasthan Local Body Election 2019 : निकाय चुनाव में प्रत्याशी जहां टिकट पाने के लिए अपनी शत प्रतिशत जी-तोड़ मेहनत करते हैं वहीं उसी पार्टी के बारे में जानकारी तक रखना जरूरी नहीं समझा जाता है।

कांग्रेस की स्थापना कब हुई ? नेताजी का जवाब सुनकर हर कोई रह गया हैरान

कांग्रेस की स्थापना कब हुई ? नेताजी का जवाब सुनकर हर कोई रह गया हैरान

सीकर.

Rajasthan Local Body Election 2019 : निकाय चुनाव में प्रत्याशी जहां टिकट पाने के लिए अपनी शत प्रतिशत जी-तोड़ मेहनत करते हैं वहीं उसी पार्टी के बारे में जानकारी तक रखना जरूरी नहीं समझा जाता है। चुनावी रण में शहरवासियों को सब्जबाग दिखाने वाले प्रत्याशियों को उनके संगठन अध्यक्ष सरीखी प्राथमिक जानकारी तक नहीं है। राजस्थान पत्रिका टीम की ओर से दूरभाष पर इन जानकारियों पर आधारित सर्वे किया गया तो मुख्य राजनैतिक दलों कांग्रेस ( Congress ) व भाजपा ( BJP ) के पार्षद उम्मीदवारों की स्थिति कमोबेश ऐसी ही निकली। टीम की ओर से किए प्रश्नों के उत्तर नहीं मिलते देख कुछ उम्मीदवारों ने तो कॉल ही काट दी, कुछ ही ने चुप्पी साध अनभिज्ञता जाहिर की।


चुनाव ( Election in Rajasthan ) में व्यस्त हूं…
चुनाव में उतरे प्रत्याशियों को जब उनके ही संगठन को लेकर सवाल किए गए तो अधिकांश में उत्तर ना मिलते देख चुप्पी साध ली। कॉल के आखिर में अधिकतर प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में व्यस्त होने का बाहना बनाया। हालांकि प्रतिपक्ष में नेता रहे अशोक चौधरी ने सभी सवालों के जबाद दे दिए।


कई प्रत्याशियों ने नहीं उठाए फोन
नगर परिषद सभापति जीवण खां समेत कई पार्षदों ने फोन नहीं उठाया। अधिकतर ने बाद में बात करने की बात कहकर बचाव कर लिया। ऐसे में साफ जाहिर है कि स्थानीय चुनाव के मैदान में डटे प्रत्याशियों को अपनी ही पार्टी की सामान्य जानकारी तक नहीं है।

कांग्रेस की स्थापना कब हुई ? नेताजी का जवाब सुनकर हर कोई रह गया हैरान

जानिए आपके प्रत्याशियों ने क्या दिए जवाब
1. अशोक चौधरी, उप सभापति
सवाल: कांग्रेस की स्थापना कब हुई?
उत्तर: वर्ष 2009 से कांग्रेस संगठन में काम कर रहे हैं। अभी चुनाव में व्यस्त है।


2. विमल कुल्हरि, पूर्व उपसभापति
सवाल: कांग्रेस के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन थे
उत्तर: अभी प्रचार में व्यस्त हूं। बाद में जवाब दूंगी।

यह भी पढ़ें

निकाय चुनाव: वोटिंग कल, आखिरी मिनट तक मतदाताओं को रिझाने की कवायद

कांग्रेस की स्थापना कब हुई ? नेताजी का जवाब सुनकर हर कोई रह गया हैरान

3. तौफीक, प्रत्याशी कांग्रेस
सवाल: कांग्रेस स्थापना किसने की?
उत्तर: सन 1885। (दूसरे प्रश्र पर चुनावी व्यस्तता बताई।)


4. अशोक चौधरी, नेता प्रतिपक्ष
सवाल: भाजपा की स्थापना कब हुई? किसने की? प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन थे।
उत्तर: सन 6 अप्रेल 1980। पहले जनसंघ था जिसकी स्थापना डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की। प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी।


क्या थे प्रश्न
1. कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों से उनके संगठन की स्थापना कब हुई।
2. संगठनों की किसने स्थापना की।
3. प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन थे।
4. वर्तमान राष्ट्रीय, प्रदेशाध्यक्ष व पार्टी के पहले जिलाध्यक्ष कौन थे।


चुनाव कंट्रोल रूम स्थापित
निकाय चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। 15 से 16 नवंबर तक यह कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा।


निकाय चुनाव: पर्यवेक्षक को कर सकते हैं शिकायत
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक बाबूलाल मीणा, आईएएस ने सीकर में डेरा डाल लिया है। किसी भी राजनैतिक पार्टी, पार्षद प्रत्याशी एवं आम जनता को चुनाव संबंधी कोई शिकायत होतो वह सर्किट हाउस कमरा नंबर नौ में उन्हें लिखित शिकायत पेश कर सकता है। पर्यवेक्षक से दूरभाष नम्बर 01572-245850 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो