scriptजिनगी भरेगी गोद, उनका पेट भी भरेगी सरकार | Will fill the lap, the stomach will fill the government | Patrika News

जिनगी भरेगी गोद, उनका पेट भी भरेगी सरकार

locationसीकरPublished: Sep 09, 2018 07:47:27 pm

Submitted by:

Vinod Chauhan

सीकर. गोद भराई करने वाली गर्भवती महिलाओं की सरकार आज पेट भराई भी करेगी। सरकारी अस्पतालों में जांच के लिए जाने पर उन्हें चने, मुरमुरे और केले दिए जाएंगे।

sikar news

जिनगी भरेगी गोद, उनका पेट भी भरेगी सरकार


सीकर. गोद भराई करने वाली गर्भवती महिलाओं की सरकार आज पेट भराई भी करेगी। सरकारी अस्पतालों में जांच के लिए जाने पर उन्हें चने, मुरमुरे और केले दिए जाएंगे। यह सब प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत दिए जाएंगे। ताकि गर्भवती महिलाओं और उनके होने वाले बच्चों में खून की कमी जैसी समस्या ना रहे। बतादें कि पोषण अभियान के तहत प्रदेश में सितंबर महीने को जन आंदोलन के तहत पोषण माह के तौर पर मनाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य जच्चा और बच्चा में तीन वर्षों तक एनीमिया की कमी को दूर रखना है। इसके तहत दस सितंबर यानी कल प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं को निशुल्क प्रसव पूर्व जांच सेवा उपलब्ध कराने के साथ उन्हें पोष्टिक आहार दिया जाएगा। जिसके लिए जारी शासन सचिव के आदेश के मुताबिक उन्हें विभागीय फंड सेे ५० ग्राम मुरमुरे और २५ ग्राम चने के साथ दो केले उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा महिला को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और बच्चा होने पर स्तनपान के बारे में भी विशेष तौर पर जागरूक किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर प्रचार
जन आंदोलन का रूप देने के लिए शासन सचिव ने अधिकारियों को पोषण की इन गतिविधियों के प्रचार-प्रसार के निर्देश भी सोशल मीडिया के जरिए करने के निर्देश भी दिए हैं। इसके अलावा गांवों में होने वाली चौपाल बैठकों में पोषण अभियान की चर्चा करने के लिए कहा गया है। मामले में सीएमएचओ डा. अशोक चौधरी ने बताया कि अभियान के तहत उन्होंने पूरे महीने की रूपरेखा के साथ तैयारी कर ली है। हर स्वास्थ्य केंद्र पर यह सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
इनका कहना है:
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की जांच के साथ उन्हें पोष्टिक आहार भी दिया जाएगा। नई शुरूआत की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।
डा. अजय चौधरी, सीएमएचओ, सीकर।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो