scriptरातभर बरसे मेघ, लौटी सर्दी, निकले गर्म कपड़े | winter returned in sikar due to overnight rain | Patrika News

रातभर बरसे मेघ, लौटी सर्दी, निकले गर्म कपड़े

locationसीकरPublished: Mar 27, 2020 12:15:45 pm

Submitted by:

Sachin

राजस्थान में मौसम विभाग की चेतावनी सटीक साबित हुई है। शेखावाटी के कई इलाकों में बुधवार से शुरू हुआ बरसात का आज भी लगातार जारी है।

रातभर बरसे मेघ, लौटी सर्दी, निकले गर्म कपड़े

रातभर बरसे मेघ, लौटी सर्दी, निकले गर्म कपड़े

सीकर. राजस्थान में मौसम विभाग की चेतावनी सटीक साबित हुई है। शेखावाटी के कई इलाकों में बुधवार से शुरू हुआ बरसात का आज भी लगातार जारी है। अंचल के सीकर, झुंझुनूं व चूरू के कई इलाकों में गुरुवार को रुक रुक कर हुई बरसात का दौर रात को भी नहीं थमा। कमोबेश रातभर बरसात बरसती रही। जिसका सिलसिला सुबह करीब आठ बजे तक जारी रहा। अब भी सीकर व नजदीकी कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। इस बीच मौसम विभाग ने शेखावाटी सहित प्रदेश के कई इलाकों में बरसात के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की है। तीन दिन से मौसम में आए बदलाव से तापमान अचानक लुढक़ गया है। लोगों को फिर से सर्दी का असर महसूस होने लगा है। बहुत से लोगों ने तो गर्म कपड़े फिर से निकाल लिए।

 

गिरे थे ओले


इससे पहले शेखावाटी के कई इलाकों में गुरुवार को ही मौसम बिगड़ गया था। दोपहर बाद अचानक अंधड़ शुरू हो गया था। जिसके बाद कुछ देर बरसात के साथ कुछ इलाकों में ओले भी गिरे थे। इसके बाद रात को भी बादल छाए रहे। जो अल सुबह ही बरस पड़े।

 

किसान हुए चिंतित काली घटाएं देखकर


किसानों के चेहरे अब पकी हुई रबी की फसलों को देखकर मुरझाने लगे हैं। बुधवार को हवाएं चलने के कारण खेतों में लावणी की गई फसलें उड़ गई। कई जगह तेज अंधड़ ने खड़ी फसल को पसार भी दिया। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार जिले में फसल कटाई का काम चल रहा है। ऐसे में प्रभावित क्षेत्र में फसलों में नुकसान हुआ है। प्याज को छोडकऱ कई फसलें खराब हो गई।

28 मार्च तक बदला रहेगा रुख

बिगड़े मौसम के मिजाज के बीच मौसम विभाग ने चेतावनी जारी है। जिसके मुताबिक 28 मार्च तक प्रदेश में मौसम का रुख बदला रहेगा। जिसमें प्रदेश में बरसात व ओलावृष्टि आगे भी देखने को मिल सकती है। इससे पहले भी विभाग ने 24 मार्च के आसपास बरसात व ओलावृष्टि की चेतावनी दी थी। जो सही साबित हुई। कोरोना वायरस के बीच गिरता तापमान भी लोगों को डरा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो