scriptराजस्थान में फिर लौटेगी सर्दी, 20 से सक्रिय होगा पश्चिम विक्षोभ | Winter will return to Rajasthan | Patrika News

राजस्थान में फिर लौटेगी सर्दी, 20 से सक्रिय होगा पश्चिम विक्षोभ

locationसीकरPublished: Feb 18, 2021 09:38:20 pm

Submitted by:

Sachin

पश्चिम विक्षोभ के चलते राजस्थान में हल्की बरसात व शीतलहर के साथ सर्दी फिर लौटने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला फिर शुरू होने की संभावना है।

राजस्थान में फिर लौटेगी सर्दी, 20 से सक्रिय होगा पश्चिम विक्षोभ

राजस्थान में फिर लौटेगी सर्दी, 20 से सक्रिय होगा पश्चिम विक्षोभ

सीकर. पश्चिम विक्षोभ के चलते राजस्थान में हल्की बरसात व शीतलहर के साथ सर्दी फिर लौटने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला फिर शुरू होने की संभावना है। जिसका असर राजस्थान सहित उत्तरी भारत के मैदानी भागों में देखने को मिलेगा। स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी विक्षोभों की एक लंबी शृंखला उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में दिखाई देगी। इस शृंखला की पहली कड़ी 20 फरवरी को दस्तक देगी। रिपोर्ट के अनुसार 21-22 फरवरी तक जम्मू कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश समेत सम्पूर्ण पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा और हिमपात होगा। इस दौरान एक-दो स्थानों पर भारी बर्फबारी भी हो सकती है। 23 और 24 को मौसमी गतिविधियां कम हो जाएंगी। हालांकि इस दौरान भी पहाड़ों पर कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके बाद अगला मौसमी बदलाव 26 फरवरी को दस्तक देगा और कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक फिर बारिश और बर्फबारी शुरू होगी। जिसका प्रभाव 3-4 दिन रहेगा।

राजस्थान में हल्की बरसात व ठंडी हवाएं
स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार पहाड़ों के इस मौसम से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में मुख्यत: शुष्क मौसम ही बरकरार रहेगा। कुछ इलाकों में बरसात होगी। इसके बाद जब मौसम साफ हो जाएगा तब शीतलहर का असर देश के मैदानी भागों में आएगा। ऐसे में मार्च के शुरुआती दिन उम्मीद से अधिक ठंडे हो सकते हैं।

फतेहपुर में 6.2 डिग्री तापमान
बहरहाल प्रदेश के शेखावाटी इलाके में तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। अंचल में बढ़ी नमी से फतेहपुर में न्यूनतम तापमान गुरुवार को गिरकर 6.2 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह सीकर में न्यूनतम तापमान 11.5, पिलानी में न्यूनतम तापमान 10.3 और न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री रहा।

बदलने लगी दिनचर्या
मौसम में आए व्यापक बदलाव का असर लोगों की दिनचर्या पर पडऩे लगा है। इसके अलावा दो माह तक भारी भरकम गर्म कपड़ों से भी कुछ निजात मिली है। सुबह छह बजे पार्कों में चहल-पहल नजर आने लगी है। लोगों के खान-पान में दही व छाछ शुमार हो रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो