scriptहोली से पहले सर्दी का फिर लगेगा झटका | Winter will take a shock before Holi | Patrika News
सीकर

होली से पहले सर्दी का फिर लगेगा झटका

मौसम विभाग की चेतावनी 19 मार्च को होगी बरसात

सीकरMar 16, 2019 / 12:17 am

Puran

sikar

होली से पहले सर्दी का फिर लगेगा झटका

सीकर. होली का त्योहार चार दिन बाद है लेकिन इस बार शेखावाटी में मौसम का मिजाज सर्द है। गुरुवार को जिले में बारिश के बाद सर्दी का असर बढ़ गया है। जिससे न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने भी चेतावनी दी है कि 19 मार्च को शेखावाटी में कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बरसात होगी। जिस कारण लोगों को होली का त्योहार सर्द वातावरण में मनाना पड़ सकता है। बीती रात दस बजे से ओस गिरनी शुरू हो गई। जिससे वातावरण में नमी बढ़ गई। इस दौरान सर्द हवाएं चलने से आमजन ठिठुरा गया। दोपहर में तेज धूप तो रही लेकिन दोपहर बाद फिर हवाओं का रुख बदल गया और सर्द हवाएं चली। शाम होते ही सर्दी बढ़ गई। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र पर न्यूनतम 4.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया।
श्रद्धालुओं को परेशानी
खाटूश्यामजी का फाल्गुनी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सुबह से ही बारिश के कारण परेशानी हुई। मौसम में ठंडक घुलने लगी है। क्षेत्र में पिछले दो दिन से बादल और हवाओं की रफ्तार से मौसम में आए व्यापक बदलाव आया है। इससे लोग खासे परेशान हैं। सीकर जिले में सुबह से शाम तक आंशिक बादल छाए रहे।

मौसम बना पहेली

पिछले तीन दिन से मौसम में आ रहा उतार-चढ़ाव पहेली बन गया है। इससे किसानों को बरसात की आशंका ने चिंतित कर दिया। आमतौर पर होली के एक सप्ताह पूर्व लोग दिन में गर्म कपड़ों को पहनना छोड़ देते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। मार्च के पहले पखवाडे के दौरान कई बार मामूली ओस गिरने से मौसम में आद्र्रता बढ़ जाती है। हालांकि दोपहर में मौसम साफ रहने से तल्ख धूप लोगों को परेशान करती है।

Home / Sikar / होली से पहले सर्दी का फिर लगेगा झटका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो