राजस्थान में यहां महिला ने ऑटो में दिया बच्चे को जन्म, घर में आया बेटा तो परिवार में छाई खुशी
शहर में बुधवार को एक गर्भवती महिला ने ऑटो में नवजात को जन्म दिया। फिलहाल महिला और नवजात दोनों स्वस्थ है।

सीकर.
शहर में बुधवार को एक गर्भवती महिला ने ऑटो में नवजात को जन्म दिया। फिलहाल महिला और नवजात दोनों स्वस्थ है। जानकारी के अनुसार कोछोर की लक्ष्मी (26) पत्नी गजानंद को प्रसव पीड़ा के चलते दोपहर करीब एक बजे शहर के जनाना अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला के साथ उसके सास और ससुर भी मौजूद थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला की दो घंटे बाद डिलीवरी होना बताया। तब तक महिला अस्पताल में ही मौजूद थी। शाम को 6 बजे महिला के दर्द बढ़ा लेकिन वहां डॉक्टरों ने संभाल नहीं की। इसके चलते महिला वार्ड छोडकऱ अस्पताल परिसर के बाहर आ गई। महिला अपने सास ससुर के साथ ऑटो मे सवार होकर दूसरे हॉस्पिटल के लिए रवाना हो गई। तभी कल्याण सर्किल पर महिला के दर्द ज्यादा बढ़ गया। इस पर चालक ने ऑटो रोक दूसरी सवारियों को नीचे उतारा। सास की मदद से महिला की डिलीवरी ऑटो में ही करवाई गई। लक्ष्मी ने बेटे का जन्म दिया। ऑटो चालक ने महिला को तुरंत एसके अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में बच्चे की नाल काटी। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को वापस जनाना अस्पताल भेज दिया गया । फिलहाल मां और नवजात बच्चा दोनों स्वस्थ है।
Read More :
खून का रिश्ता नहीं फिर भी इन्होंने ने बचा ली 100 लोगों की जिंदगी, सूरत में मिला सम्मान
ऑटो चालक ने की मदद
जानकारी के अनुसार हॉस्पिटल ले जाते वक्त महिला को बीच रास्ते में ही दर्द शुरू हो गया। कुछ दूर चलने के बाद महिला के दर्द ज्यादा बढ़ गया। इस पर चालक ने ऑटो को साइड में रोककर सवारियों को नीचे उतारा। महिला के साथ आई सास ने डिलीवरी करवाई। चालक तुरंत महिला को एसके अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जनाना अस्पताल में भेज दिया गया।
Read More :
अब पाइए अपने शहर ( Sikar News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज