scriptदिन दहाड़े महिला का गला रेंतकर हत्या, नगदी व गहनें भी गायब | Woman killed in Karad village in sikar | Patrika News
सीकर

दिन दहाड़े महिला का गला रेंतकर हत्या, नगदी व गहनें भी गायब

राजस्थान के सीकर जिले के दांतारामगढ़ कस्बे के करड़ गांव में शनिवार को दिन दहाड़े एक महिला का गला रेंत कर हत्या कर दी गई।

सीकरFeb 27, 2021 / 08:40 pm

Sachin

दिन दहाड़े महिला का गला रेंतकर हत्या, नगदी व गहनें भी गायब

दिन दहाड़े महिला का गला रेंतकर हत्या, नगदी व गहनें भी गायब

सीकर/खाचरियावास. राजस्थान के सीकर जिले के दांतारामगढ़ कस्बे के करड़ गांव में शनिवार को दिन दहाड़े एक महिला का गला रेंत कर हत्या कर दी गई। मृतका मदन कंवर (55) पति मूल सिंह के साथ घर में अकेली रहती थी। गुरुवार को पति किसी काम से बाहर गया था। वापस लौटा तो पत्नी मृत अवस्था में मिली। गला धारदार हथियार रेंता हुआ था। सूचना पर पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप व डीएसपी बनवारी धायल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम व डॉग स्क्वायड ने भी साक्ष्य जुटाए। फिलहाल हत्यारे की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


दो घंटे में हुई वारदात
जानकारी के अनुसार दो बेटे जयपुर रहने के कारण मृतका मदन कंवर पति मूल सिंह के साथ गांव से कुछ दूरी पर खेत में बने घर में अकेले रहती थी। शनिवार सुबह करीब 10 बजे मूल सिंह पशु आहार लेने के लिए रेनवाल चला गया था। करीब 12 बजे जब वह वापस घर लौटा तो पत्नी मदन कंवर खून से लथपथ कमरे में पड़ी दिखाई दी और कमरे में पड़ा बक्सों का सामान बिखरा हुआ मिला। उसने तुरंत इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर दांतारामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। पुलिस अधीक्षक व डीएसपी भी मौके पर पहुंचे। जांच के एफएसएल की टीम व डॉग स्कवॉड भी बुलाया गया। इसके बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

चोरों ने की हत्या
मामले में पुलिस का मानना है कि हत्या चोरी के इरादे से की गई है। माना जा रहा है कि चोरी में बाधा मानते हुए महिला की हत्या की गई है। जिसके बाद चोर घर से नगदी व गहने लेकर फरार हो गए। पति मूलसिंह के अनुसार घर से करीब 4 तोला सोना व 30 हजार रूपये सहित काफी कीमती सामान भी चोरी हुआ है।

बेटे की ज्वैलरी शॉप
जानकारी के अनुसार मृतक महिला के देा बेटे हैं। बड़ा बेटा दिलीप सिंह व छोटा चतर सिंह है। दोनों ही जयपुर काम करते हैं। जिनमें चतर सिंह की झोटवाड़ा में ज्वेलरी से सबंधित कार्य की दुकान है। जानकारी के अनुसार मदन कंवर ने 11 बजे ही छोटे बेटे से फोन पर बात की थी। जिसमें उसने तबीयत खराब होने की बात कही तो बेटे ने गांव आने की बात भी कही थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो