scriptबोसाना में नीलगाय को भगाने के दौरान खेत में काम कर रही महिला को लगे छर्रे | working a woman in the field while exorcising Nilgai in Bosana | Patrika News

बोसाना में नीलगाय को भगाने के दौरान खेत में काम कर रही महिला को लगे छर्रे

locationसीकरPublished: Jan 28, 2021 12:59:04 am

Submitted by:

Vikram

सीकर. बोसाना गांव में नीलगाय को भगाने के दौरान खेत में काम कर रही महिला के छर्रे लग गए। घायल अवस्था में महिला को एसके अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बावरिया को खेत में रखवाली के लिए रखा था।

crime

crime

सीकर. बोसाना गांव में नीलगाय को भगाने के दौरान खेत में काम कर रही महिला के छर्रे लग गए। घायल अवस्था में महिला को एसके अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बावरिया को खेत में रखवाली के लिए रखा था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। धोद थाने में पीडि़त की ओर से मामला दर्ज कराया गया है। धोद थानाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि पोखरमल पुत्र डालूराम निवासी बोसाना ने मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि घर के पास खेत में रामेश्वरी देवी पत्नी भगवानाराम काम कर रही थी। इसी दौरान रंगलाल बावरिया उर्फ छोटूराम ने अचानक खेत की बाड पर जाकर टोपीदार बंदूक चला दी। वहां पर काम कर रही रामेश्वरी देवी के छर्रे लग गए। छर्रे लगने पर जोर से चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर पुत्र बनवारीलाल, पड़ोसी बिरजूराम व पोखरमल पहुंचे। वह बेहोश पड़ी हुई थी और दोनों पैरों में छर्रे लगे हुए थे। वे उसे धोद अस्पताल में लेकर गए। वहां से उसे सीकर भेज दिया। इसके बाद उसे गंभीर अवस्था में जयपुर रैफर कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो