मानसिक रूप से था बीमार
जानकारी के अनुसार मृतक विनोद कुमार लंबे से बीमार चल रहा था। वह मानसिक रूप से बीमार था। जिसका उपचार चल रहा था। शुक्रवार को सुबह करीब सात बजे ही वह अपने गांव छापोली से सीकर के लिए रवाना हुआ था। जहां पहुंचकर उसने मौत को गले लगा लिया।
दो टुकड़ों में बंटा शरीर, सिहर उठे लोग
ट्रेन से कटने पर मृतक के शरीर के दो टुकड़े हो गए। जिसमें उसकी गर्दन पटरियों के बीच रह गई। जबकि बाकी धड़ पटरियों से बाहर गिर गया। घटना की जानकारी पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक के क्षत- विक्षत शव को देख इस दौरान हर कोई सिहर उठा।
चाचा ने दी रिपोर्ट
आत्म हत्या के मामले में मृतक के चाचा सुखदेव सिंह ने उद्योग नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें भी बताया कि उसका भतीजा लंबे समय से अवसाद में था। जिसकी ट्रेन से कटने पर मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।
Youth commits suicide by jumping in front of train in sikar