खुद चला रहा था बाइक
जानकारी के अनुसार मृतक अंकित भार्गव पुत्र ओमप्रकाश भार्गव मोचीवाड़ा के वार्ड़ नम्बर13 का रहने वाला था। मृतक युवक के चाचा विनोद भार्गव ने बताया कि अंकित अपने दोस्त के साथ बाइक पर खाटूश्यामजी में दर्शन करने के लिए गया था। दर्शन करने के बाद वह वापस बाइक से लौट कर आ रहा था। इस दौरान वह बाइक को खुद ही चला रहा था। इस बीच गलत दिशा में आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह उछल कर नीचे गिर पड़ा। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। नजदीकी लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल में भिजवाया। जहां गंभीर हालत होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया गया। लेकिन, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
घर का इकलौता चिराग था अंकित, दोस्त को भी आई चोट
घटना में अंकित के साथ बाइक पर बैठे दोस्त को भी काफी चोटें आई। उसका भी इलाज चल रहा है। हादसे का पता लगने पर परिवार में कोहराम मच गया। अंकित की दो छोटी बहन है और एक बड़ा भाई है। वह इकलौता ही कमाने वाला था। उसके पिता घर पर ही रहते है। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण अंकित पर ही पूरी जिम्मेदारी थी।