पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार कांग्रेस के प्रत्याशी अरविंद कुमार सिंह चंदेल नामांकन कराने कलेक्ट्रेट पहुंचे। ढोल-नगाड़ों के साथ निकले जुलूस में अरविंद के अलावा पार्टी के कई नेता व पदाधिकारी शामिल रहे। पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, पूर्व मंत्री बंशमणि वर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष राम अशोक शर्मा, प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी, सेवादल के जिलाध्यक्ष रूपेश चंद्र पाण्डेय सहित अन्य नेताओं की उपस्थिति में कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन किया।
इसके अलावा आम आदमी पार्टी की रानी अग्रवाल ने महापौर पद के लिए पर्चा भरा। नामांकन कराने पहुंची रानी के साथ भाजपा के दिग्गज नेता रहे इंद्रेश पाण्डेय व कांग्रेस के कुंदन पाण्डेय को देखकर वहां मौजूद हर शख्स भौचक रह गया। माना जा रहा है कि यह दोनों नेता अब आम आदमी पार्टी के साथ रहेंगे। इंद्रेश पाण्डेय भाजपा से और कुंदन पाण्डेय कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी के दावेदार रहे हैं, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। कुंदन पाण्डेय ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने का पहले ही ऐलान कर दिया है।
प्रदेश प्रवक्ता ने शिवसेना की सीट पर किया नामांकन
कांग्रेस में प्रदेश प्रवक्ता रहे भास्कर मिश्रा त्यागपत्र देकर शिवसेना में शामिल हुए हैं और उन्होंने महापौर पद के लिए नामांकन कराया है। शुक्रवार को इसके अलावा जनता दल यू से तेज प्रताप सिंह ने, समाजवादी पार्टी से विनय कुमार यादव, बहुजन समाज पार्टी से बंश रूप शाह और जन अधिकार पार्टी से लाल बाबू कुशवाहा ने महापौर पद के लिए नामांकन कराया। इसी प्रकार ओम प्रकाश शाह ने महापौर पद के लिए उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरा। अरविंद सिंह चंदेल व तेज प्रताप सिंह ने दो-दो पर्चा दाखिल किया है।

पुरूषों से ज्यादा महिला प्रत्याशी, 99 ने भरा पर्चा
इधर, पार्षद पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी जारी रही। शुक्रवार को 99 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। इसकी साथ अब तक नामांकन कराने वालों की संख्या 177 हो गई। इसमें 70 पुरुष व 107 महिलाएं शामिल हैं। शुक्रवार को 36 पुरुषों ने व 63 महिला प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। नगर निगम के 45 वार्ड के लिए प्रत्याशियों की संख्या 200 से अधिक होगी। क्योंकि नामांकन के बावत अभी एक दिन का समय शेष है।