scriptबाइकों में भिडंत, दो युवक की मौत, एक गंभीर, जानिए कैसे हुई दुर्घटना | Accident occurred in Singrauli town, two youth died | Patrika News

बाइकों में भिडंत, दो युवक की मौत, एक गंभीर, जानिए कैसे हुई दुर्घटना

locationसिंगरौलीPublished: Sep 03, 2019 01:35:00 pm

Submitted by:

Amit Pandey

निगरी चौकी क्षेत्र की घटना……

Accident occurred in Singrauli town, two youth died

Accident occurred in Singrauli town, two youth died

सिंगरौली. निगरी चौकी क्षेत्र के धनवाही गांव में सोमवार की दोपहर बाइकों की भिडं़त में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक गंभीर बताया गया है। उसेे सीधी जिला अस्पताल के लिए डाक्टरों ने रेफर कर दिया है। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया।
जानकारी के मुताबिक धनवाही गांव में बाइकों की आमने-सामने की भिडं़त में कटई निवासी रामपति साहू और निगरी गांव के रहने वाले संजीव साकेत व रोहित साकेत गंभीर रूप से घायल हुए। इस घटना में घायल रामपति साहू व संजीव साकेत की मौत हो गई है। रोहित साकेत की हालत गंभीर बताई गई है। बाइकों के बीच टक्कर इतनी जोरदार हुई थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घर में मचा कोहराम
निजी काम से निकले युवकों का शवा जब घर पहुंचा तो वहां कोहराम मच गया। परिजन दहाड़ मार कर रो पड़े। बदहवास हालत में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। पड़ोस के लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे थे, लेकिन किसी के आंसू नहीं थमे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो