scriptअनियंत्रित होकर पलट गई तेज रफ्तार ऑटो, कई को आई चोट | Auto overturns in Barsedi village of Singrauli, many injured hospitali | Patrika News

अनियंत्रित होकर पलट गई तेज रफ्तार ऑटो, कई को आई चोट

locationसिंगरौलीPublished: Dec 07, 2020 12:51:49 pm

Submitted by:

Ajeet shukla

इलाज के लिए अस्पताल में कराए गए भर्ती …..

hospital

Auto overturns in Barsedi village of Singrauli, many injured hospitalized

सिंगरौली. महुआगांव से बाजार की ओर तेज रफ्तार से जा रहा ऑटो भरसेड़ी में उस समय पलट गया, जब चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। अचानक हुए इस हादसे में कई ऑटो सवार को चोटे आई है। उन सभी को नजदीक के निवास अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
निवास अस्पताल में घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन सभी को सीधी के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया गया कि भरसेड़ी में हुई इस घटना में सोनिया प्रजापति, रामबाई बंसल, रामकली यादव व पुष्पा सिंह सहित कुछ अन्य सवारी को गंभीर चोट आई है।
घटना के बाद वाहन में सवार लोगों की चीख पुकार शुरू हो गई। आस-पास के लोगों ने भागकर सवारी को वाहन से बाहर निकाला। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य किया और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो