script

भाजपा प्रत्याशी की जीत में ऊर्जाधानी के मतदाताओं ने निभाई बड़ी भूमिका

locationसिंगरौलीPublished: May 23, 2019 11:04:55 pm

Submitted by:

Ajeet shukla

जानिए किसको, कहां से कितने वोट मिले….

BJP candidate in Singrauli gets bumper votes

BJP candidate in Singrauli gets bumper votes

सिंगरौली. लोकसभा चुनाव के लिए जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना में सीधी संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रीती पाठक 158203 मतों से आगे रहीं। कांग्रेस प्रत्याशी अजय अर्जुन सिंह उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रहे। जिला मुख्यालय में शासकीय पालिटेक्निक कालेज पचौर में कड़े सुरक्षा के बीच निर्धारित समय सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। मतगणना पूरी होने के बाद तीनो विधानसभा क्षेत्रों में मिलाकर भाजपा प्रत्याशी रीति पाठक को 279621 मत प्राप्त हुए। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अजय अर्जुन सिंह को 121418 मत प्राप्त हुए हैं। तीनो विधानसभा क्षेत्रों में नोटा में कुल 2265 मत दर्ज हुए हैं।
सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों को प्राप्त मत
मतगणना में अजय अर्जुन सिंह को 39300, रामलाल पनिका को 6438 , रीति पाठक को 90054, कामरेड संजय नामदेव को 2826 , अनूप सिंह सेंगर को 503, आशीष कुमार सिंह चौहान को 264, निर्मला डॉ. एचएल प्रजापति को 274, फतेबहादुर सिंह मरकाम को 899, रामकृपाल बसोर को 239 व रामदास साह मूल निवासी को 759 मत मिले है।
इसी तरह रामरहीश कोल को 441, रामविशाल पाल को 520, रामबहादुर गुप्ता माई के लाल को 501, श्यामलाल वैश्य 739, ज्ञानी जायसवाल 555, दिलीप कुमार शुक्ला 1088 , धर्मेन्द्र सिंह बघेल 383, धीरेन्द्र कुमार 113 और राकेश कुमार पटेल को 291 मत मिले हैं। रामकुमार जायसवाल को 150, रामराज यादव को 73, रामसहाय साहू को 62, रामावतार विश्वकर्मा 89, लालन को 136, लालता प्रसाद जायसवाल 175, श्रवण कुमार द्विवेदी समाजवादी को 141 और नोटा को 535 मत मिले है।
देवसर विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों को प्राप्त मत
विधानसभा क्षेत्र देवसर में अजय अर्जुन सिंह को 47836 , रामलाल पनिका को 4860, रीति पाठक को 89014, कामरेड संजय नामदेव को 4410, अनूप सिंह सेंगर को 861, आशीष कुमार सिंह चौहान को 451, निर्मला डॉ. एचएल प्रजापति को 1667, फतेबहादुर सिंह मरकाम को 3050, रामकृपाल बसोर को 474 और रामदास साह मूल निवासी को 1211 मत मिले हैं।
इसी तरह रामरहीश कोल को 684, रामविशाल पाल को 781, रामबहादुर गुप्ता माई के लाल को 1026, श्यामलाल वैश्य 1458, ज्ञानी जायसवाल 1062, दिलीप कुमार शुक्ला 2604, धर्मेंद्र सिंह बघेल 977, धीरेंद्र कुमार 255 और राकेश कुमार पटेल को 604 मत मिले हंै। रामकुमार जायसवाल को 325, रामराज यादव को 180, रामसहाय साहू को 160, रामावतार विश्वकर्मा 207 लालन को 355, लालता प्रसाद जायसवाल 440, श्रवण कुमार द्विवेदी समाजवादी को 340 और नोटा को 903 मत मिले हैं।
चितरंगी विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों को प्राप्त मत
विधान सभा क्षेत्र चितरंगी में अजय अर्जुन सिंह को 34282, रामलाल पनिका को 3764, रीति पाठक को 100553, कामरेड संजय नामदेव को 4406 , अनूप सिंह सेगर को 861, आशीष कुमार सिंह चौहान को 381, निर्मला डॉ. एचएल प्रजापति को 537, फतेबहादुर सिंह मरकाम को 1899, रामकृपाल बसोर को 350 और रामदास साह मूल निवासी को ***** मत मिले हैं।
इसी तरह रामरहीश कोल को 536, रामविशाल पाल को 709, रामबहादुर गुप्ता माई के लाल को 838, श्यामलाल वैश्य 1479, ज्ञानी जायसवाल 987, दिलीप कुमार शुक्ला 2621, धर्मेंद्र सिंह बघेल 1090, धीरेंद्र कुमार 376 और राकेश कुमार पटेल को 912 मत मिले हैं। रामकुमार जायसवाल को 329, रामराज यादव को 166, रामसहाय साहू को 137, रामावतार विश्वकर्मा 178, लालन को 266, लालता प्रसाद जायसवाल 424, श्रवण कुमार द्विवेदी समाजवादी को 276 और नोटा को 827 मत मिले है।

ट्रेंडिंग वीडियो